फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   यूथ कांग्रेस

युकां ने लाठीचार्ज का मुंह पर पट्टी बांध जताया विरोध

Wed, 29 Aug 2018 11:10 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मुनीश ठाकुर की अगुवाई में युकां कार्यकर्ताओं ने 24 अगस्त को विधानसभा के बाहर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर विरोध जताया है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मुंह पर काली पट्टियां बांध कर अपना विरोध जताया। मनीश ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को मांग पत्र भेजा और इस मामले की जांच करवाए जाने की मांग उठाई। मुनीश ने कहा कि इस प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास विशेष रूप से युवाओं को संबोधित करने शिमला पहुंचे थे। युवा कांग्रेस का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और हिमाचल युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपने जा रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बर्बर लाठीचार्ज किया। यह निंदनीय है। मुनीश ठाकुर ने कहा कि पुलिस के इस लाठीचार्ज में युकां की महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस द्वारा संबोधन करने से भी रोका गया, इस पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुलिस के बीच गिरफ्तारी देने के लिए कूदे और पुलिस ने उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। लाठीचार्ज में युकां के दर्जनों कार्यकर्ता घायल हुए। लाठीचार्ज किसके आदेशों पर हुआ, मुनीश ने कहा कि इस पूरी घटना की उनके वास वीडियो रिकार्डिंग उपलब्ध है। उनका आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने पत्थराव भी किया। उन्होंने इस पूरी घटना की सेवानिवृत्त जज से जांच करवाने की मांग की है।

प्रदर्शन में युकां के विनोद जिंटा, नरेश दास्टा, दीपक खुराना, नरेंद्र पाल बिट्टू, भूपिंद्र वर्मा, गौरव चौहान, रिंपल ब्रागटा, आकाश सैणी, ऋषि राठौर, हेमंत शर्मा, दिनेश चौपड़ा, मिंटू बांश्टू, हेमंत डोगरा, वीनू मेहता, रक्षा जोगटा, दीक्षा, किरण, अर्पणा, मुस्कान, साक्षी, राहुल, रोहन, मनीष मांडला, अतुल शर्मा, अजय कुमार, अंशुमन, अर्जुन, त्रिमंक, विक्की, मनोज, गौरव, टेक चंद सहित अन्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed