{"_id":"5af322ff4f1c1b6d098b8c08","slug":"21525883647-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में पूरी करो मांगें वरना देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में पूरी करो मांगें वरना देंगे धरना
Updated Wed, 09 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सैहब सोसायटी के बाद अब नगर निगम के नियमित कर्मचारियों ने भी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दे दी है। नगर निगम कर्मचारी फेडरेशन ने बुधवार को निगम आयुक्त रोहित जमवाल को अपना ज्ञापन सौंपा।
फेडरेशन का कहना है कि यदि दस दिन के भीतर उनकी सात मुख्य मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 17 मई को कर्मचारी गेट मीटिंग और धरना प्रदर्शन करेंगे। महासचिव बलबीर सिंह का कहना है कि पिछले साल 17 सितंबर को उन्होंने अपना 21 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा था। लेकिन इनमें से ज्यादातर मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है। कहा कि कर्मचारियों की लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी, मेडिकल बिलों का तुरंत भुगतान किया जाए। साथ ही करुणामूलक नौकरियों, एरियर, ईपीएफ भुगतान समेत लंबित पड़े वित्तीय लाभ जारी किए जाए। फेडरेशन अध्यक्ष राम कुमार ठाकुर ने कहा कि निगम पेयजल व्यवस्था को कंपनी के हवाले कर रहा है। ऐसे में स्थिति स्पष्ट की जाए कि जो वर्तमान में इस व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी हैं, उनकी क्या भूमिका रहेगी।