फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीडीयू

डीडीयू के डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश

Wed, 16 Jan 2019 12:21 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
डीडीयू

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के चिकित्सकों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया है। डायरेक्टर हेल्थ सर्विस ने मंगलवार को छुट्टी पर गए सभी डॉक्टरों को अस्पताल में सेवाएं देने को कहा। निदेशालय स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से इस बारे में करीब चार डॉक्टरों को आर्डर भी जारी हो चुके हैं। बाकी डॉक्टरों को भी रुटीन में सेवाएं देने के लिए आर्डर निकाले जाएंगे।
क्षेत्रीय अस्पताल रिपन में एकसाथ बारह डॉक्टर छुट्टी पर चले गए हैं। डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी चरमरा गई हैं। अस्पताल में आए मरीजों को डॉक्टरों के न मिलने से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को एक सप्ताह बाद आने की हिदायत दी जा रही थी। इसके बाद अमर उजाला ने मंगलवार को ‘डीडीयू अस्पताल के आधे डॉक्टर छुट्टी पर, मरीज हो रहे परेशान’ शीर्षक से इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद डीएचएस की ओर से छुट्टी पर गए डॉक्टरों को वापस बुला लिया और कहा कि वह ओपीडी में बैठें जिससे मरीजों को परेशानी न हो। अस्पताल में रोजाना 600 से 700 के करीब मरीज उपचार के लिए अस्पताल आते हैं। डॉक्टरों के छुट्टी पर होने से अन्य डॉक्टरों पर काम का बोझ भी बढ़ गया है। ऐसे में अब बारी-बारी से डॉक्टरों के अस्पताल में आने के बाद काम का बोझ अधिक नहीं पड़ेगा वहीं इमरजेंसी और ओपीडी का काम भी प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन


चिकित्सकों को जारी हुए हैं आदेश
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, डीडीयू डॉ. लोकेंद्र शर्मा ने कहा कि छुट्टी पर गए डॉक्टरों को अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन करने को लेकर डीएचएस ने आर्डर जारी कर दिए हैं। यह डॉक्टर अब अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में ड्यूटी देंगे। इससे अस्पताल का कार्य सुचारु रूप से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed