{"_id":"59b2d5884f1c1bf17f8b5254","slug":"21504892296-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार की हत्या के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार की हत्या के खिलाफ एसएफआई का प्रदर्शन
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर की गई हत्या के विरोध में एसएफआई ने शुक्रवार को विवि परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एसएफआई ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज को दबाने के शर्मनाक प्रयास की आलोचना की और इसे एक गहरी साजिश करार दिया। इकाई के नव निर्वाचित अध्यक्ष जीवन ठाकुर और सचिव अनिल नेगी ने कहा कि राष्ट्रवाद के नाम पर भाजपा और आरएसएस पूरे देश भर में हत्याएं और गुंडागर्दी कर भय का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रवाद के नाम पर अंधे हो चुके लोग ही इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। उनका विरोध करने वालों को निशाना बनाकर हत्याएं की जा रही हैं। नेगी ने कहा कि देश में इस तरह का दहशत का माहौल मंजूर नहीं होगा। इसका एसएफआई न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश भर में विरोध करेगी। नेताओं ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि गौरी लंकेश की हत्या करने वालों का पता लगाया जाए और उन्हें उनके किए की सजा दी जाए। एसएफआई गौरी लंकेश को न्याय दिलवाने के लिए संघर्ष करेगी और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाएगी।