{"_id":"69429011664b8e3b0702f1c3","slug":"21-senior-assistants-have-been-promoted-to-superintendent-grade-2-the-directorate-has-released-the-list-2025-12-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shimla: 21 वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड-2 बनाया, निदेशालय ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: 21 वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर अधीक्षक ग्रेड-2 बनाया, निदेशालय ने जारी की सूची
Wed, 17 Dec 2025 05:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Dec 2025 05:31 PM IST
सार
उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत 21 वरिष्ठ सहायक पदोन्नत होकर अधीक्षक ग्रेड टू बनाए हैं। पदोन्नत करने के साथ स्थानांतरित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल शिक्षा निदेशालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत 21 वरिष्ठ सहायक पदोन्नत होकर अधीक्षक ग्रेड टू बनाए हैं। पदोन्नत करने के साथ स्थानांतरित भी कर दिया गया है। कार्यस्थल पर पांच दिनों के भीतर ज्वाइन करना होगा। निर्धारित समय में ज्वाइनिंग न करने की स्थिति में पदोन्नति आदेश निरस्त माने जाएंगे। अगली वरिष्ठता के अधिकारी को पदोन्नत किया जाएगा। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी को कार्यमुक्त करने से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके खिलाफ कोई विभागीय जांच या सतर्कता मामला लंबित या प्रारंभ न हो। यदि जांच संबंधी कोई मामला सामने आता है तो ज्वाइनिंग स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रकरण उच्चाधिकारी के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
अगर पदोन्नत अधिकारी के वर्तमान कार्यस्थल में परिवर्तन हुआ है तो संबंधित प्रधानाचार्य या संस्थान प्रमुख जन्मतिथि, वरिष्ठता क्रमांक और वरिष्ठ सहायक के रूप में पदोन्नति तिथि जैसे विवरणों का सत्यापन करने के बाद ही कार्यमुक्त करेंगे। जहां अभी तक रिक्ति उपलब्ध या सृजित नहीं हुई है, वहां अधिकारी को ज्वाइनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी और मामला निदेशालय को भेजा जाएगा। पदोन्नत अधिकारियों को कार्यमुक्त होने से पहले पूरा प्रभार विधिवत सौंपना होगा। वित्तीय लाभ उन्हें ज्वाइनिंग की तिथि से मिलेगा और वह एचपीसीएस (संशोधित वेतन) नियम 2009 के नियम-11 में एक माह के भीतर वेतन निर्धारण का विकल्प दे सकेंगे। पात्रता अनुसार टीए, डीए भी देय होगा।