{"_id":"5c435978bdec22738d0b527e","slug":"201547917688-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैडम, दो माह में ही उखड़ गईं सब्जी मंडी के रास्ते की टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैडम, दो माह में ही उखड़ गईं सब्जी मंडी के रास्ते की टाइलें
Sun, 20 Jan 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैडम, सब्जी मंडी के रास्ते में नगर निगम की बिछाई टाइलें दो महीने में ही उखड़ गईं। घटिया सामग्री का इस्तेमाल हुआ है लेकिन नगर निगम कुछ नहीं कर रहा। शनिवार को रेलवे क्लब नाभा में आयोजित पहले ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान यह मामला लोगों ने जोर शोर से उठाया। एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान चक्कर और बालूगंज के लोगों ने एंबुलेंस रोड की सुविधा न होने का मामला भी उठाया। लोगों ने बताया कि एंबुलेंस रोड के निर्माण को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं बावजूद इसके नगर निगम ने मामला लटका रखा है। कार्यक्रम के दौरान वार्डों की खस्ताहाल सड़कों, ड्रेनेज सिस्टम और बदहाल सफाई व्यवस्था के मामले भी उठाए गए।
विज्ञापन
एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 42 इंतकाल किये गये, 30 शपथ पत्र बनाए गए और 15 विभिन्न तरह के प्रमाण-पत्र भी जारी किए। कार्यक्रम में शहर के लोगों ने 12 मांगें उठाई हैं जिन्हें संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के लिए भेजा है। अधिकांश मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन
घटिया सामग्री के इस्तेमाल की आई शिकायत : एसडीएम
एसडीएम शिमला शहरी नीरज चांदला ने कहा कि सब्जी मंडी में रास्ता बनाने में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत मिली है। नगर निगम आयुक्त को पत्र लिख कर मामले की जांच के लिए कहा जाएगा। वार्डों में एंबुलेंस रोड बनाने और सफाई व्यवस्था सुधारने के भी मामले उठाए गए हैं।
हर महीने तीसरे शनिवार को होगा कार्यक्रम
सभी उपमंडलों में हर महीने के तीसरे शनिवार को ‘प्रशासन जनता के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित उपमंडल का एसडीएम करेगा। उपमंडल शिमला ग्रामीण के तहत शनिवार को यह कार्यक्रम पंचायत घर कोटी जुन्गा में आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम शिमला ग्रामीण नीरज गुप्ता ने की।