{"_id":"5b22a8f74f1c1b64068b6421","slug":"201528998135-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन पर उठे सवाल
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन पर व्यापार मंडल ने उठाए सवाल
शिमला। बीसीएस में निजी रेस्तरां के बाहर हो रहे सीटू के धरना-प्रदर्शन पर अब व्यापार मंडल ने सवाल खड़े कर दिए हैं। रेस्तरां से कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाले जाने के बाद से सीटू कार्यकर्ता पिछले कई हफ्तों से यहां प्रदर्शन कर रहे हैं। यह रेस्तरां पटयोग से भाजपा पार्षद आशा शर्मा का है। पार्षद कई बार सरकार के समक्ष भी यह मामला उठा चुकी हैं, लेकिन प्रदर्शन नहीं रुक रहा। अब व्यापार मंडल ने पुलिस और सरकार पर सवाल खड़े करते हुए इस प्रदर्शन को रोकने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह का कहना है कि पुलिस कोर्ट के आदेशों को भी लागू नहीं कर पा रही। कोर्ट ने रेस्तरां से पांच सौ मीटर की दूरी तक प्रदर्शन पर रोक लगाई थी लेकिन इसके बावजूद रोज रेस्तरां के बाहर प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे रेस्तरां बंद करने की नौबत आ गई है। स्थानीय लोगों और बाकी कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडल अध्यक्ष एवं लोअर बाजार के पार्षद इंद्रजीत सिंह का कहना है कि सरकार इस मामले पर गंभीरता से काम करे।