{"_id":"5970da474f1c1b60018b488c","slug":"201500568135-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की हत्या पर भड़का नेपाली एकता मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की हत्या पर भड़का नेपाली एकता मंच
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय नेपाली एकता मंच की शिमला नगर समिति ने गुड़िया प्रकरण को जघन्य अपराध और अमानवीय व्यवहार करार दिया है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों को सख्त सजा की मांग की है। समिति ने कहा कि बिना किसी ठोस सबूत के जिस तरह से सुरज कुमार और लोकजन छोटू को गिरफ्तार किया गया है। उसका संगठन रोष प्रकट करता है। सूरज का पुलिस हिरासत में कत्ल किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। समिति के अध्यक्ष शोभा राम रसाइली , सचिव जोखी राम और वरिष्ठ सदस्य के वी छेत्री ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की जाए। पुलिस की मौजूदगी में सूरज का कत्ल कैसे हो सकता है? इस मामले में जो भी लोग संलिप्त है उन्हें सख्त सजा दें और इस मामले के सही आरोपियों को पकड़े। संभव है कि नेपाली मूल के लोगों को पैसों का लालच देकर या डरा धमका कर केस में फंसाया गया हो। इस केस की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सही दोषी पकड़ में आए। संगठन ने सरकार से मांग की है कि सूरज के परिवार को उचित मुआवजा दे। क्योंकि पुलिस की लापरवाही की वजह से सूरज की जान गई है। इस बारे में संगठन की ओर से उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा है।