फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   20 percent workers still haven't given option for revised salary, know the reason

हिमाचल: 20 फीसदी कर्मियों ने अभी भी नहीं दिया संशोधित वेतन के लिए विकल्प, जानें वजह

Thu, 24 Mar 2022 10:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 10:14 AM IST
सार

राज्य में ज्यादातर कर्मचारियों ने 2.59 के गुणक का ही चुनाव किया है। क्लर्कों, जेओए आईटी और अन्य प्रभावित श्रेणियों के कर्मचारियों ने भी 15 फीसदी वेतन वृद्धि के विकल्प को ही चुना है।

विज्ञापन
20 percent workers still haven't given option for revised salary, know the reason
वेतनमान(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 20 फीसदी कर्मचारियों ने अभी तक संशोधित वेतनमान का विकल्प नहीं दिया है। राज्य में ज्यादातर कर्मचारियों ने 2.59 के गुणक का ही चुनाव किया है। क्लर्कों, जेओए आईटी और अन्य प्रभावित श्रेणियों के कर्मचारियों ने भी 15 फीसदी वेतन वृद्धि के विकल्प को ही चुना है। हालांकि 2.25 गुणक के तीसरे विकल्प को बहुत कम कर्मचारियों ने चुना है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में जिन विभागीय कर्मचारियों को नए संशोधित वेतनमान का लाभ दिया जाना है, उनकी संख्या वर्तमान में करीब एक लाख 80 हजार है। बाकी कर्मचारी बोर्डों और निगमों में हैं। इनमें से लगभग डेढ़ लाख नियमित कर्मचारियों ने विकल्पों को सुझा दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इसकी पुष्टि की है कि दो दिन पहले तक डेढ़ लाख कर्मचारियों ने विकल्प सुझाए हैं। 
विज्ञापन


पहले से ही टैक्स का मूल्यांकन कर चुके हैं कई कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश में कई कर्मचारी पहले से ही 31 मार्च तक भरे जाने वाले टैक्स का मूल्यांकन कर चुके हैं, इसलिए भी उन्होंने देरी से विकल्प दिए हैं। इसकी वजह यह है कि उन्हें अपने सीए के पास नए सिरे से विवरण देने के झंझट से बचना होता है। कुछ कर्मचारी यह भी मानकर चल रहे हैं कि बढ़े हुए वेतन के चलते टैक्स भी ज्यादा देना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल के मई में देय वेतन में सभी कर्मचारियों के विकल्पों के आने की संभावना 
हिमाचल प्रदेश में अप्रैल महीने के मई में देय वेतन में सभी कर्मचारियों के विकल्पों के आने की संभावना जताई जा रही है। वित्त विभाग मान रहा है कि अगले महीने से ही शत-प्रतिशत कर्मचारियों को नया संशोधित वेतनमान देने की स्थिति बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed