फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   20 house evacuate due to land slide

नांगचा गांव में भूस्खलन खाली करवाए 20 घर

Sat, 26 Feb 2022 11:13 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
20 house evacuate due to land slide
कुल्लू। जिला कुल्लू में एक सप्ताह से लगातार बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण जगह- जगह भूस्खलन हो रहा है। वहीं शनिवार देर शाम को ग्राम पंचायत जिंदौड़ के नांगचा गांव में पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। पहाड़ी से मलबा और चट्टानें सड़क में आ गई हैं। जिससे पहाड़ी के नीचे बसे 20 घरों को खतरा पैदा हो गया है। इन घरों को अब खाली करवाया गया और लोगों को गांव के सुरक्षित स्थान पर बसे ग्रामीणों ने अपने घरों में पनाह दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जून 2021 में भी यहां भूस्खलन से कई घरों को नुकसान हुआ है। अब फिर से लगातार हो रही बारिश ने इन प्रभावितों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पहाड़ी से अभी भी भूस्खलन हो रहा है। लेकिन फिलहाल जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है । उधर, पंचायत प्रधान हिरालाल ठाकुर ने कहा कि नांगचा गांव में दोबारा से भूस्खलन का मामला सामने आया है। खतरे की जद में आने वाले ग्रामीणों को वहां से हटाया गया है। करीब 20 घरों को खाली किया गया है। कहा कि प्रभावित परिजनों और मवेशियों के साथ दूसरों के घरों में शरण लेने को विवश है। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed