फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2 Missing in Avalanche near manimahesh chamba himachal pradesh

ग्लेशियर की चपेट में आए पांच युवक, दो लापता

Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, भरमौर (चंबा) Updated Wed, 09 Mar 2016 08:47 AM IST
सार

  • शिवरात्रि पर मणिमहेश के लिए निकले थे, तीन ने भागकर बचाई जान
  • भैरोघाटी में हादसा, बिना किसी पूर्व सूचना के मणिमहेश के लिए निकले थे 
  • तीन ने भरमौर पहुंचकर दी हादसे की सूचना 

विज्ञापन
2 Missing in Avalanche near manimahesh chamba himachal pradesh
करीब दस किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह दल भैरोघाटी में पहुंचा ही था कि अचानक ग्लेशियर की चपेट में आने से दो साथी गहरी खाई में लुढ़क गए। - फोटो : Demo Pic

विस्तार

शिवरात्रि पर मणिमहेश झील के दर्शन का हठ पांच युवकों को महंगा पड़ गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के यात्रा पर निकले पांच सदस्यीय दल के दो सदस्य भैरोघाटी में ग्लेशियर की चपेट में आने से लापता हो गए हैं। लापता दोनों युवकों की पहचान विवेक उर्फ बैरी पुत्र राकेश कुमार निवासी भदरोता डलहौजी और विकास गुप्ता पुत्र सतीश गुप्ता निवासी बनीखेत के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस पांच सदस्यीय दल में विवेक और विकास के अलावा अमित महाजन पुत्र सुशील महाजन निवासी बनीखेत, नूतन लाल पुत्र लाल चंद निवासी तीसा और ओम प्रकाश पुत्र माधो राम एनएचपीसी कॉलोनी बनीखेत शामिल थे। यह दल हड़सर से सोमवार सुबह मणिमहेश पर्वत की ओर निकले। 
विज्ञापन


करीब दस किलोमीटर की यात्रा पूरी करने के बाद यह दल भैरोघाटी में पहुंचा ही था कि अचानक ग्लेशियर की चपेट में आने से दो साथी गहरी खाई में लुढ़क गए। मौसम खराब होने और मौके पर भारी बर्फबारी शुरू होने की वजह से बाकी तीन सदस्यों ने जान बचाने में ही बेहतरी समझी और वे वहां से नीचे उतर आए। देर शाम हड़सर पहुंचे तीनों युवकों ने आपबीती स्थानीय लोगों को सुनाई और उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बोले, प्रशासन ने नहीं दी किसी को इजाजत

2 Missing in Avalanche near manimahesh chamba himachal pradesh
एसडीएम डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि जरूरत हुई तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। - फोटो : Demo Pic

मंगलवार सुबह पुलिस ने तीनों युवकों से कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस के आठ जवान, छह बचाव दल के सदस्य, हड़सर के चार स्थानीय व्यक्ति और तीन सकुशल लौटे युवकों का एक ग्रुप बनाया और इसे हड़सर से भैरोघाटी के लिए रवाना किया गया है। इस ग्रुप के देर शाम तक वापस लौटने की उम्मीद है और उसके बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। 

एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम को मौके पर भेज दिया है। पुलिस तीनों युवकों की निशानदेही पर लापता युवकों की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि टीम के वापस लौटने के बाद ही इस दिशा में कोई दूसरा कदम उठाया जाएगा। जरूरत हुई तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। 

एसडीएम भरमौर डा. जितेंद्र कंवर का कहना है कि प्रशासन ने किसी भी व्यक्ति को मणिमहेश जाने की इजाजत नहीं दी है। इस मौसम में मणिमहेश पर्वत पर जाना जान जोखिम में डालना है। मार्ग में भारी बर्फ है और ग्लेशियर का खतरा भी बना हुआ है। लापता युवकों की तलाश के बाद इनके मणिमहेश जाने के संबंध में भी पूरी पड़ताल की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed