फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1984 batch Senior most IPS Somesh goyal New DGP of Himachal Pradesh

सोमेश गोयल ने संभाला हिमाचल के डीजीपी का कार्यभार, संजय कुमार होंगे NDRF के प्रमुख

Wed, 05 Jul 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Jul 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
1984 batch Senior most IPS Somesh goyal New DGP of Himachal Pradesh

1984 बैच के आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल ने हिमाचल का नए डीजीपी बन गए हैं। बुधवार सुबह पूर्व डीजी संजय कुमार की मौजूदगी में उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया। प्रदेश के वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारी सोमेश गोयल का नाम सूबे की जेलों में खासा योगदान रहा है।

विज्ञापन


डीजी जेल रहने के दौरान उन्होंने न सिर्फ जेलों को आधुनिक बनाने पर जोर दिया, बल्कि उन्होंने बंदियों के जीवन में भी सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। रिज स्थित टका बेंच पर जेल कर्मियों द्वारा बेकरी आइटम बेचे जाना, खाद से लेकर शाल व अन्य उत्पाद आनलाइन साइट कारा बाजार के जरिये बेचना उनकी ही सोच रही है।
विज्ञापन


वहीं सूबे की जेलों का पहली बार ऑडिट कर उन्होंने न सिर्फ सरकार को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, बल्कि सरकार से बजट लेकर आधुनिक उपकरणों से लैस कराने का भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के डीजीपी संजय बने एनडीआरएफ के प्रमुख

1984 batch Senior most IPS Somesh goyal New DGP of Himachal Pradesh

हिमाचल में करीब चार सालों से डीपीजी के पद पर आसीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार अब राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक होंगे। गृह मंत्रालय ने संजय कुमार को एनडीआरएफ के प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया है। 


केंद्र सरकार की ओर से उन्हें रिलीव करने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र मिल गया है। एनडीआरएफ के डीजी का पद आरके पचनंदा के आईटीबीपी के प्रमुख के रूप में नियुक्त होने के बाद खाली हो गया था। 

वर्ष 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुमार ने 1 अगस्त 2013 को सूबे के डीजीपी पद संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में सीसीटीएनएस लागू करने से लेकर महिला थाने स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। 

साइबर क्राइम विंग और साइबर थाना भी स्थापित करवाया। ऑनलाइन एफआईआर शुरू करना भी उनकी उपलब्धि रही है। डीजीपी संजय कुमार के अनुसार उनका प्रयास रहा है कि गलत करने वाले को किसी भी सूरत में न बख्शा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed