{"_id":"5cacd495bdec2214435fcaaa","slug":"191554830485-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को राहत देने की तैयारी, अब खुद बिल निकालकर जमा कर सकेंगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को राहत देने की तैयारी, अब खुद बिल निकालकर जमा कर सकेंगे टैक्स
Wed, 10 Apr 2019 10:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब अपना प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने से पहले बिल नंबर लेने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। लोग खुद घर बैठे ही अपना बिल नंबर जनरेट कर टैक्स जमा करवा सकेंगे। अभी बिल नंबर लेने के लिए लोगों को निगम की कर शाखा के चक्कर काटने पड़ते हैं। लोगों की परेशानियों को देखते हुए नगर निगम अपने साफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है। इस मामले पर निगम आयुक्त पंकज राय ने मंगलवार को टैक्स और आईटी ब्रांच के कर्मचारियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन
इसमें फैसला लिया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव कर लोगों को घर बैठे ही अपना बिल खुद जनरेट करने की सुविधा दी जाएगी। आयुक्त ने आईटी विभाग को दो दिन के भीतर यह बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। नए सॉफ्टवेयर में लोग खुद अपना टैक्स आईडी वेबसाइट में डालकर अपना बिल जनरेट कर सकेंगे। इसके बाद टैक्स का भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि साफ्टवेयर में बदलाव करने को कहा है। लोगों को जल्द सुविधा देंगे।
विज्ञापन
अभी मिल रही है अधूरी आनलाइन सुविधा
शहरवासियों को अभी प्रापर्टी टैक्स जमा करने की अधूरी ऑनलाइन सुविधा मिल रही है। निगम ने भुगतान की सुविधा तो अपनी वेबसाइट पर दे रखी है। लेकिन इसके लिए पहले बिल नंबर निगम की कर शाखा से लेना पड़ रहा है। कहा कि जिन लोगों के पास टैक्स आईडी है वह भी बिना बिल जनरेट किए अपना टैक्स जमा नहीं कर पा रहे। बिल जनरेट करने के लिए निगम की कर शाखा आना पड़ रहा है, या फिर लैंडलाइन नंबर पर कॉल करना पड़ रहा है। इससे काफी समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
सर्वर ठप, मैसेज से बिल देने की दावे फेल
नगर निगम ने दावा किया था कि लोगों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर भी टैक्स की सूचना दी जाएगी। बिल जनरेट होते ही लोगों को मैसेज मिलना था जिसके बाद लोग 15 दिन के भीतर टैक्स जमा करवाकर दस फीसदी डिस्कांउट का लाभ ले सकते हैं। लेकिन निगम की यह सेवा हांफ गई। उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज नहीं जा रहे। बताया जा रहा है कि जिस कंपनी को इसका जिम्मा दिया है, उसका सर्वर ठप चल रहा है। ऐसे में लोगों को पता नहीं चल रहा कि उनका बिल कब जारी हुआ और कब तक वे इसे जमा कर सकते हैं जो बिल पोस्ट के माध्यम से घर भेजे जा रहे हैं, वह देरी से मिल रहे हैं।