{"_id":"5c3f66debdec227396044175","slug":"191547658974-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालरोड पर लोगों को अब नहीं लूटेंगे बंदर, दो कर्मचारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालरोड पर लोगों को अब नहीं लूटेंगे बंदर, दो कर्मचारी तैनात
Thu, 17 Jan 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालरोड पर सीटीओ के नजदीक अब बंदरों का खौफ नहीं सताएगा। नगर निगम ने यहां दो कर्मचारी तैनात कर दिए हैं। स्वास्थ्य शाखा से इन कर्मचारियों को दिन भर यहां बंदर भगाने का काम दिया है। इस इलाके में बंदरों का सबसे ज्यादा आतंक है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग और सैलानी जैसे ही कुछ खाने की चीजें लेते हैं कि बंदर उन पर टूट पड़ते हैं। बंदरों का एक झुंड बीएसएनएल कार्यालय के समीप बने रेन शेल्टर और पेड़ों पर डटा रहता था। यहां पिछले एक हफ्ते के भीतर कई लोगों पर बंदरों के हमले के भी मामले सामने आ चुके थे।
विज्ञापन
अब नगर निगम प्रशासन ने लोगों को राहत देते हुए यहां अपने दो कर्मी तैनात कर दिए हैं। यह कर्मचारी डंडे और गुलेल से बंदरों को भगाएंगे। निगम बंदरों की समस्या से स्थाई तौर पर निजात दिलाने के विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने कहा कि दो कर्मचारियों को तैनात कर दिया है जो बंदरों को भगाएंगे।
विज्ञापन