{"_id":"5a32b01f4f1c1bc45b8bbed4","slug":"191513271327-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में खरीदी जाएंगी 50 लाख की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू में खरीदी जाएंगी 50 लाख की किताबें
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभागों में 50 लाख की राशि खर्च कर नई संस्करण और शोध में सहयोगी साबित होने वाली उपयोगी पुस्तकें खरीदी जाएंगी। वहीं, विवि के मुख्य पुस्तकालय में पहली बार चर्चित लेखकों की अपने अनुभवों के आधार पर लिखी गई किताबें और समसामयिक विषयों की किताबें खरीदी जाएंगी। यह फैसला बीते दिनों विवि पुस्तकालय सलाहकार समिति की डीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया है। अब हालांकि इसे विवि प्रशासन से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। समिति की इस बैठक में पुस्तकालयों से संबंधित कई अन्य बड़े फैसले भी लिए गए है, जिससे पुस्तकालय आने वाले छात्र और सभी सदस्यों के साथ ही विभागों में पढ़ने वाले छात्रों को सुविधाएं दी जानी हैं। बैठक में मुख्य पुस्तकालय भवन की छत का मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने, छात्रों के बैठने के लिए अतिरिक्त जगह और फर्नीचर की व्यवस्था करने के अलावा सेंट्रल हीटिंग की व्यवस्था के प्रस्ताव पर भी आम सहमति बनी है। अब इसे विश्वविद्यालय प्रशासन से मंजूरी मिलनी है। बैठक में 50 लाख से सभी विभागों में किताबों की खरीद को बजट आवंटन का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। हर साल सर्दियों के मौसम में हीटर लगाने की उठने वाली मांग का स्थायी समाधान करने को मुख्य पुस्तकालय में सेंट्रल हीटिंग सिस्टम लगाने का प्रस्ताव भी पारित किया है। विवि पुस्तकालय के इंचार्ज प्रो. अमरजीत सिंह ने माना है कि समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन