फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डाइट के पांच सौ प्रशिक्षुओं को बस की दरकार

डाइट के पांच सौ प्रशिक्षुओं को बस की दरकार

Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
डाइट के पांच सौ प्रशिक्षुओं को बस की दरकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शामलाघाट में प्रशिक्षण ले रहे जेबीटी प्रशिक्षुओं के लिए रोज संस्थान पहुंचना और लौटना किसी चुनौती से कम नहीं है। डाइट में प्रशिक्षण ले रहे करीब पांच सौ शिक्षकों सौ के करीब शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ के लिए परिवहन निगम की एक भी बस सेवा नहीं चल पा रहा है। कुफ्टु, ग्वाही वाले रूट पर जाने वाली बसों में ही ये सैकड़ों प्रशिक्षु सफर करने को मजबूर हैं। बस में ओवरलोडिंग के कारण प्रशिक्षुओं को मीलों मुख्य सड़क तक पैदल सफर करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इस रूट पर जाने वाली परिवहन निगम की बस में रोजाना सैकड़ों के हिसाब से एकत्र भीड़ को बस में चढ़ना तक मुश्किल हो जाता है। ओवलोडिंग के कारण कभी भी इस रूट पर चलने वाली निगम की बस के साथ अनहोनी हो सकती है। संस्थान प्रशासन और जेबीटी प्रशिक्षु लगातार परिवहन निगम से संस्थान के लिए सुबह साढ़े आठ बजे शिमला से और पांच बजे संस्थान से शिमला के लिए अतिरिक्त बस चलाने की मांग उठाई है, मगर आज तक बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इससे सैकड़ों प्रशिक्षु और स्टाफ परेशान है। संस्थान के अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर प्रशिक्षुओं की इस समस्या को परिवहन निगम के समक्ष उठाया, लिखित में मांग पत्र भी सौंपा निगम ने प्रशिक्षुओं की इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।
---
इस बार बिठाया गया है दो सौ का बैच
डाइट में पहले से प्रशिक्षण ले रहे दो बैच के करीब तीन सौ प्रशिक्षुओं के बाद हाल ही में बिठाए एक और नए दो सौ के बैच से जेबीटी प्रशिक्षुओं की ही संख्या पांच सौ है, जिनमें अधिकतर शिमला से ही संस्थान में रोज जाते हैं। वहीं डाइट के ही 40 से अधिक स्टाफ और रोजाना होने वाले सेमीनार, वर्कशॉप के लिए सौ से अधिक शिक्षक भी आते जाते है। यही नहीं इसी डाइट संस्थान परिसर में आरवीटीआई एस संस्थान के करीब दो सौ प्रशिक्षु और स्टाफ भी रोज संस्थान आता है।
विज्ञापन

---
प्रशिक्षुओं के लिए निगम चलाए अतिरिक्त बसें : नेगी
डाइट की प्रधानाचार्य तरविंद्र नेगी ने माना कि तीन तीन जेबीटी के बैच के करीब पांच सौ छात्रों सौ के करीब स्टाफ और आरवीटीआई के छात्रों के लिए बस सुविधा न होने से परेशानी गंभीर हो गई है। पहले की तरह से डाइट के लिए परिवहन निगम सुबह शिमला से साढ़े आठ बजे और शाम को पांच बजे शिमला के लिए अलग से बसें चलाए। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के आरएम से कई बार मौखिक और लिखित में भी यह मांग उठाई गई है, बावजूद इसके आज तक अतिरिक्त बस सेवा शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed