पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1900 करोड़ मंजूर, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 1900 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी। वीरवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने एशियन विकास बैंक द्वारा वित्त पोषित पर्यटन अधोसंरचना विकास परियोजना को स्वीकृृति दी
इससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ अनछुए पर्यटक स्थलों का विकास होगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में आर्थिक मामले विभाग में इस परियोजना को लेकर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना आठ वर्षों की अवधि में पूरी होगी।
जलापूर्ति, मल निकासी, ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यटन क्षेत्र से जुड़ा कौशल उन्नयन, विज्ञापन और विपणन जैसी सेवाओं को शुरू करने तथा समुदाय आधारित पर्यटन गतिविधियां के लिए प्रोत्साहन आधारित तंत्र जैसे अभिनव मॉडल को लागू किया जाएगा।
हिमाचल में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
उन्होंने कहा कि परियोजना सैलानियों की संतुष्टि बढ़ाएगी तथा राज्य में बार-बार आने को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एशियन विकास बैंक से वित्त पोषित नई परियोजना से हम प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के अनछुए
पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने और शहरों में अधोसंरचना स्तरोन्नत करने में सक्षम होंगे। स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रदर्शित कर सकेंगे।
1900 करोड़ से यह होगा लाभ
- हजारों युवाआें को रोजगार
- अनछुए पर्यटन स्थलों का विकास
- शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन अधोसंरचना विकसित होगी
- युवाओं को उद्यमी बनाने को पर्यटन व संबद्ध क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा
- शहरों का सौंदर्यीकरण
- स्मारक भवनों का जीर्णोद्धार एवं संरक्षण
- साहसिक अधोसंरचना का विकास
- सामुदायिक सहभागिता से ईको ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा