{"_id":"596263444f1c1b5d498b4577","slug":"181499620164-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुई हिल्सक्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय हुई हिल्सक्वीन
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। गंज बाजार के राधाकृष्ण मंदिर सहित जगह-जगह गुरु पूर्णिमा पर विशेष कार्यक्रम हुए। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से गंज मंदिर में करवाए गए कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की मीडिया प्रभारी तृप्ता शर्मा ने यह जानकारी दी।
इधर, चक्कर स्थित शिरडी साईं बाबा की पालकी निकाली गई। पालकी शाम साढ़े चार बजे मंदिर से निकली और चक्कर से बालूगंज बाजार होते हुए शाम साढ़े छह बजे मंदिर पहुंची। भक्तों ने भजन-कीर्तन कर भक्तिमय माहौल बनाया। मंदिर के ट्रस्टी विजय चांदला ने बताया कि विभिन्न जगहों से मंडलियां यहां पहुंची थी। इन्होंने बाबा की पालकी यात्रा में हिस्सा लिया। इस मौके पर रविंद्र कौशल, पीएल गौतम, जोगिंद्र गौरा, एमपी गौतम मौजूद रहे।