फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   18 school cadre principal made deputy director on placement basis in himachal

उच्च शिक्षा निदेशालय हिमाचल: 18 स्कूल प्रिंसिपल को बनाया उपनिदेशक

Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्कूल संवर्ग के 18 प्रिंसिपलों को प्लेसमेंट आधार पर उपनिदेशक नियुक्त कर दिया है। निदेशालय की ओर से इनकी सूची जारी कर दी गई है। इनमें कई प्रिंसिपलों को उपनिदेशक निरीक्षण कैडर के पदों पर तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
18 school cadre principal made deputy director on placement basis in himachal
हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को स्कूल संवर्ग के 18 प्रिंसिपलों को प्लेसमेंट आधार पर उपनिदेशक नियुक्त कर दिया है। प्यार सिंह को चंबा जिला का उपनिदेशक उच्च शिक्षा लगाया गया है। पूरन चंद को प्रतिनियुक्ति पर परिवहन निदेशालय में भेजा गया है। शांतिलाल को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू, गोरखनाथ को निरीक्षण कैडर शिमला में उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। सुंदर सिंह को उपनिदेशक उच्च शिक्षा लाहौल-स्पीति के पद पर नियुक्ति दी गई है। बृजलाल, इंद्रपाल, संजय कुमार, कल्याण सिंह और कांगड़ा के संजय कुमार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में नियुक्ति दी गई है। इनके अलावा जनक सिंह को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सिरमौर, नरसी राम को उपनिदेशक उच्च शिक्षा निरीक्षण कैडर चंबा, दीवान चंद को उपनिदेशक उच्च शिक्षा निरीक्षण कैडर सिरमौर, सबीना को उपनिदेशक निरीक्षण हमीरपुर, महेंद्र सिंह को उपनिदेशक उच्च शिक्षा निरीक्षण कुल्लू, सुरेश कुमार को उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा चंबा, सुदेश कुमार को उप निदेशक उच्च शिक्षा मंडी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

विज्ञापन


वर्चुअल तरीके से मनाया जाएगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह
उधर, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह का पांच सितंबर को आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने इस समारोह को वर्चुअल तरीके से मनाने का फैसला लिया है। सभी प्रदेशों की शिक्षा सचिवों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिन शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ है, उन्हें राज्य मुख्यालय में बुलाकर कार्यक्रम में शामिल किया जाए। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हिमाचल से चयनित जिला सोलन के शिक्षक कमल किशोर शर्मा को उपायुक्त सोलन के माध्यम से पुरस्कृत करने का फैसला लिया है। जिला उपायुक्त सोलन को इस संदर्भ में प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। दो सितंबर को राष्ट्रीय समारोह की रिहर्सल की जाएगी। पांच सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति की ओर से सोलन के उपायुक्त शिक्षक कमल किशोर शर्मा को सम्मानित करेंगे। उधर, राज्य स्तरीय शिक्षक समारोह के आयोजन को लेकर भी अब नए सिरे से मंथन शुरू हो गया है। अभी तक शिक्षा विभाग राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने की योजना बना रही थी। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय समारोह को वर्चुअल माध्यम से किए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय समारोह को लेकर दोबारा से विचार विमर्श करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed