{"_id":"5cd318a4bdec22072b5a4fd1","slug":"171557338276-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबा पहुंची बिजली, आज से टेस्टिंग, अगले हफ्ते से सप्लाई देने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाबा पहुंची बिजली, आज से टेस्टिंग, अगले हफ्ते से सप्लाई देने का दावा
Thu, 09 May 2019 12:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को अगले हफ्ते से सतलुज का पानी मिलने लगेगा। 70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई चाबा पेयजल परियोजना की वीरवार से टेस्टिंग शुरू की जा रही है। काम में लगी कंपनी का कहना है कि परियोजना को चलाने के लिए बिजली चाबा लिफ्टिंग स्टेशन पहुंच गई है। वीरवार से ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग और चार्जिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। अगले हफ्ते से पंपिंग का काम भी शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि पंप इंस्टालेशन का काम पूरा हो गया है। चाबा से गुम्मा तक बिछाई पाइपलाइनों को जोड़ने का काम भी पूरा कर लिया है। चाबा परियोजना के माध्यम से सतलुज नदी से रोज दस एमएलडी पानी गुम्मा पहुंचेगा। गुम्मा से यह पानी मेन लाइनों के जरिए शिमला शहर तक पहुंचाया जाएगा। चाबा से सप्लाई शुरू होने के बाद गुम्मा परियोजना के माध्यम से शिमला शहर को 20 की जगह 30 एमएलडी तक पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इससे गर्मियों में इस बार शिमला में पानी का संकट नहीं रहेगा।
विज्ञापन
सीएम ने खुद दिखाई थी गंभीरता
पिछले साल शिमला ने भीषण जलसंकट झेला था। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर ने चाबा से पानी शिमला पहुंचाने की योजना बनाई। शुरुआती महीनों में आईपीएच, बिजली बोर्ड समेत बाकी सरकारी महकमे परियोजना के काम में सुस्ती बरतते रहे। अमर उजाला ने इस लापरवाही को प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद खुद सीएम जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला तथा सभी विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी। इसका नतीजा है कि शहर को इस बार पानी का संकट नहीं झेलना पड़ेगा। हालांकि, पहले 30 अप्रैल तक काम पूरा करने का दावा था। लेकिन अब 15 मई तक ही सप्लाई शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
बिजली कट और लाइन टूटने से घटी सप्लाई
शिमला। शिमला शहर को बुधवार को सभी परियोजनाओं से 46 एमएलडी पानी की सप्लाई मिली है। यह बाकी दिनों की तुलना में करीब पांच एमएलडी कम है। बताया जा रहा है कि बिजली कट लगने और गिरि की पाइपलाइन टूटने के कारण पंपिंग कई घंटे ठप रही। कंपनी एजीएम राजेश कश्यप का कहना है कि वीरवार को सप्लाई बढ़ाई जाएगी। लोगों को रोज की तरह पानी मिलता रहेगा।