{"_id":"5c66f3f9bdec2253970c4d9a","slug":"171550251001-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के केलवी गांव में आग से दो घर जले, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के केलवी गांव में आग से दो घर जले, लाखों का नुकसान
Sat, 16 Feb 2019 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपाल के पंचायत मढ़ौग के केलवी गांव में देरशाम भड़की आग में दो घर जल गए। इसमें लाखों रुपये की क्षति हो गई। इसके अलावा कुछ मवेशी भी जिंदा जल गए हैं। यह गांव काफी दुर्गम क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में दमकल वाहन यहां नहीं पहुंच सके। इसके अलावा बर्फ के कारण संपर्क मार्ग भी बंद पड़े। लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
इन दो घरों में दो परिवारों के बीस से पचीस लोग रहते थे। आग भगत राम और कान्हा सिंह के घर में भड़की। यह दोनों सगे भाई बताए जाते हैं। मकान में रखा पूरे साल का राशन भी आग की भेंट चढ़ गया। इसके अलावा कपड़े बगैरा भी सब जल गए। प्रभावितों के मुताबिक जब आग लगी उस घर में उनकी माता और पिता थे। दोनों काफी बुजुर्ग हैं। बाकी लोग किसी रिश्तेदार की मौत पर मातम मनाने गए थे।
विज्ञापन
बुजुर्गों के शोर मचाने के बाद गांव वाले इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। प्रभावित के मुताबिक तन पर पहने कपड़े ही बचे हैं। चौपाल का यह आखिरी गांव बताया जाता है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मकान में कुल 18 कमरे थे तथा सब जल गए। इसमें लाखों रुपये की क्षति बताई जा रही है।
विज्ञापन