फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   अभ्यर्थियों ने की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग

अभ्यर्थियों ने की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग

Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग
शिमला। राजधानी के एक निजी संस्थान में आयोजित की गई हाईकोर्ट की स्टेनो टाइपिस्ट परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा के दूसरे दिन प्रदेश हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र उन्हें सौंपा और टेस्ट के दौरान पाई गई हर तरह की अव्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने अव्यवस्थाओं की जांच करवाए जाने और परीक्षा को रद्द कर दोबारा करवाए जाने की मांग की है। रजिस्ट्रार जनरल से मिले अभ्यर्थियों में ऋृषभ लोबियाल, छवि पंवार, आकाश, पारुल रजवार, अजय, अमनदीप सिंह, अमित और अंशु ने सारे तथ्यों और परीक्षा सेंटर की रिकार्डिंग आदि को दिखाकर शिकायत की। इसमें उन्होंने कहा है कि परीक्षा का समय दस बजे था, लेकिन पहला बैच परीक्षा देकर ढाई बजे छूटा, जबकि परीक्षा महज डेढ़ घंटे की थी। दूसरे बैच को तीन बजे एंट्री दी गई। अंदर अभ्यर्थी स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते पाए गए। इसका उन्होंने वीडियो भी दिखाया। इसका विरोध किया तो परीक्षा संचालकों ने उन्हें धक्के देकर बाहर कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। परीक्षा की देखरेख कर रहे मुख्य अधिकारी ने उन्हें दस मिनट में परीक्षा करवाने का भरोसा देकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन परीक्षा शुरू नहीं हुई। उन्होंने परीक्षा में हुई अव्यवस्थाओं को मौखिक तौर पर स्वीकार भी किया। इन अभ्यर्थियों ने कहा कि मौके पर पुलिस भी बुलाई गई, उन्हें जबरन बस ठहराव तक ले जा कर बस में बिठाया गया। इन अभ्यर्थियों ने इन सभी आरोपों को ध्यान में रखते हुए पूरे मामले की छानबीन करने की हाईकोर्ट प्रशासन से मांग की और परीक्षा को रद्द किए जाने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed