{"_id":"59f8af2a4f1c1bca678b8510","slug":"171509469994-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई सरकार : नड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई सरकार : नड्डा
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। स्वास्थ्य केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कसुम्पटी और शिमला ग्रामीण में जनसभाएं कीं। नड्डा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने करोड़ों का बजट देने के बावजूद राज्य सरकार इसका इस्तेमाल तक नहीं कर पाई। गुड़िया और फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की मौत के मामले में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने जनसभा में मौजूद लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कसुम्पटी में नड्डा ने चायल कोटी और शिमला ग्रामीण में जाठिया देवी में जनसभा की। नड्डा ने कहा कि देवभूमि का मुखिया ही कठघरे में है। ऐसा मुखिया कभी भी हिमाचल का विकास नहीं कर सकता है। नड्डा ने कहा कि प्रदेश में गुड़िया कांड आज भी लोगों के जहन में है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। थाने में गवाह के कत्ल के आरोप में आईजी समेत कई पुलिस कर्मचारियों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया, जो जेल में बंद हैं। नड्डा ने प्रदेश सरकार की ऐसी कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। जनसभा में उन्होंने कहा कि आज रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 60 नेशनल हाईवे देने की बात कही और 60 हजार करोड़ बजट की व्यवस्था की लेकिन प्रदेश सरकार डीपीआर तक तैयार नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता मुद्दों को आधार बनाकर मतदान करें।