Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla: High Court warns govt over closure of social account, orders its restoration

शिमला: फेसबुक अकाउंट बंद करने पर हाईकोर्ट की सरकार को चेतावनी, बहाल करने का आदेश

Thu, 05 Nov 2026 08:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 08:51 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती, बलदेव कुमार उर्फ बंटी सिराजी और पूर्व उप महाधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के मामले में प्रदेश सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Shimla: High Court warns govt over closure of social account, orders its restoration
हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती, बलदेव कुमार उर्फ बंटी सिराजी और पूर्व उप महाधिवक्ता विनय शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने के मामले में प्रदेश सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। अदालत ने कहा कि सरकार बिना ठोस तथ्यों के किसी भी फेसबुक अकाउंट को मनमाने ढंग से बंद नहीं कर सकती। पीठ ने निर्धारित समय के भीतर संबंधित अकाउंट बहाल करने का आदेश देते हुए ऐसा न होने पर मुआवजा लगाने की चेतावनी भी दी है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो अलग-अलग रिट याचिकाओं पर सुनवाई हुई।

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ बोलने वालों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद किए जा रहे हैं। सरकार के कहने पर मेटा ने उनके फेसबुक अकाउंट बंद किए हैं। उन्होंने इसे तानाशाही रवैया बताते हुए अकाउंट बहाल करने की मांग की। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से कोई पेश नहीं हुआ। इस पर अदालत ने उसके खिलाफ एकतरफा कार्यवाही के आदेश दिए। प्रदेश सरकार और अन्य प्रतिवादियों की ओर से संयुक्त जवाब दाखिल किया गया है, जबकि कुछ अन्य प्रतिवादियों को जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में रजिस्ट्री की रिपोर्ट में बताया कि मेटा कंपनी को भेजा गया नोटिस दिए गए पते पर कंपनी नहीं मिलने के कारण तामील नहीं हो सका। इस पर पीठ ने याचिकाकर्ता को दो दिन के भीतर कंपनी का सही पता दाखिल करने के निर्देश दिए। इसके बाद मेटा को दोबारा नोटिस जारी किया जाएगा। अब इन दोनों मामलों की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेक डाउन नोटिस का रिकॉर्ड मांगा

पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने सरकार से मेटा को भेजे गए टेक डाउन नोटिस से संबंधित दस्तावेज और जानकारी मांगी थी। अदालत ने पूछा था कि क्या कार्रवाई में आईटी नियम, 2021 के नियम 3(1)(डी) का पालन किया गया। साथ ही नोटिस जारी करने वाले अधिकारी को अधिकृत करने वाले लिखित आदेश, उसका नाम, पद और रैंक तथा कंटेंट हटाने के लिए इस्तेमाल की गई कानूनी धारा का ब्योरा मांगा था। अदालत ने हटाए गए कंटेंट के सटीक यूआरएल और लिंक भी पेश करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed