{"_id":"62bdad924428ed683b2fa844","slug":"17-linemen-became-junior-engineer-in-himachal-electricity-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPSEBL Appointment: हिमाचल विद्युत बोर्ड में 17 लाइनमैन बने कनिष्ठ अभियंता, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPSEBL Appointment: हिमाचल विद्युत बोर्ड में 17 लाइनमैन बने कनिष्ठ अभियंता, यहां देखें सूची
Thu, 30 Jun 2022 07:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jun 2022 07:37 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नॉर्थ जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर अजय गौतम ने आदेश पत्र में पदोन्नत हुए सभी व्यक्तियों को 15 दिन के भीतर संबंधित सब स्टेशनों में पदभार ग्रहण के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने प्रदेश के विभिन्न विद्युत मंडलों में कार्यरत 17 लाइनमैन को पदोन्नत कर कनिष्ठ अभियंता के पदों पर तैनाती दी है। बोर्ड के आदेश पत्र के मुताबिक लाइनमैन से पदोन्नत हुए कुल 17 व्यक्तियों में से सर्वाधिक छह कनिष्ठ अभियंता कांगड़ा जिले से हैं। सोलन और ऊना जिले से तीन-तीन लोग शामिल हैं। सुनीत सिंह को इलेक्ट्रिकल डिविजन नूरपुर, तारा चंद को सोलन, सुशील कुमार को अंब, राजेश कुमार को फतेहपुर, सुरेश कुमार को धर्मपुर में तैनाती दी गई है। बलजीत सिंह को डल्हौजी, भूपेंद्र कुमार को अर्की, केहर सिंह को ऊना, नरेश कुमार को आनी, प्रदीप कुमार को टाहलीवाल (गगरेट) संजीव कुमार को परवाणू, विपन कुमार को देहरा में तैनात किया गया।
विज्ञापन
खेमराज को डल्हौजी, अंकुश कुमार को बैजनाथ, धर्मदेव को सुन्नी, वीरेंद्र मोहन को ज्वालामुखी, रमेश चंद को शाहपुर में तैनात किया गया है। पदोन्नत सभी लाइनमैन पिछले काफी अरसे से बोर्ड में सेवाएं देते हुए पदोन्नति के लिए प्रयास में जुटे थे। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटेड के नॉर्थ जोन के मुख्य अभियंता इंजीनियर अजय गौतम ने आदेश पत्र में पदोन्नत हुए सभी व्यक्तियों को 15 दिन के भीतर संबंधित सब स्टेशनों में पदभार ग्रहण के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन