{"_id":"6176a9d487ea317d454effcf","slug":"168-solar-panels-reached-bada-bhangal-soon-the-house-will-be-lit-up-with-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: बड़ा भंगाल पहुंचे 168 सोलर पैनल, जल्द रोशनी से जगमगाएंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: बड़ा भंगाल पहुंचे 168 सोलर पैनल, जल्द रोशनी से जगमगाएंगे घर
Mon, 25 Oct 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 06:54 PM IST
सार
एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि बड़ा भंगाल में 168 घर हैं। सौर ऊर्जा के पैनल को इंस्टाल करने के लिए कंपनी का इंजीनियर भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन महीने पहले यहां पर बिजली पहुंचाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
बड़ा भंगाल के लिए भेजे गए सोलर पैनल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में सौर ऊर्जा के लिए 168 पैनल पहुंच गए हैं। 250 किलोवाट के यह सोलर पैनल ऑफ ग्रिड हैं। इसके साथ बैटरी बैकअप भी है। बैटरी की वारंटी पांच साल की है। चौधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के लिए पैनल पहुंचाए गए। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि बड़ा भंगाल में 168 घर हैं। सौर ऊर्जा के पैनल को इंस्टाल करने के लिए कंपनी का इंजीनियर भी भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने तीन महीने पहले यहां पर बिजली पहुंचाने की घोषणा की थी। हर घर में एक-एक सोलर पैनल लगेगा। जिससे चार ट्यूब के साथ एक टीवी भी चलेगा। वहीं, फोन भी चार्ज कर सकेंगे। एसडीएम ने कहा कि प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों को सौर ऊर्जा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नायब तहसीलदार बैजनाथ विजय कुमार, नायब तहसीलदार पालमपुर जोगिंदर अवस्थी, हिम ऊर्जा से परियोजना अधिकारी कपिल कुमार, केएल कंपनी इंजीनियर मनीष कुमार दुबे और मनसा राम भंगालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन