फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली

शहर के लोगों को सर्दी में नहीं झेलना पड़ेगा बिजली संकट

Fri, 19 Apr 2019 11:08 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 19 Apr 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों में नहीं सताएगी बिजली
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी के लोगों को विद्युत बोर्ड जल्द ही नए सब स्टेशन का तोहफा देने वाला है। दावा किया जा रहा है कि सर्दियों में अब शहर के लोगों को बिजली कट से परेशान नहीं होना पड़ेगा। शिमला के कोटहील ईदगाह के पास बिजली बोर्ड का सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुका है। इस सब स्टेशन से सभी बिजली की तारें अंडर ग्राउंड बिछा दी गईं हैं।

विज्ञापन


सब स्टेशन के दायरों में सभी कंट्रोल केंद्र भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इस सब स्टेशन में हज लाईन का कार्य भी 4 से 5 माह के बीच पूरा हो जाएगा ताकि इसी बरसात में लोगों को सब स्टेशन का फायदा मिल सके। बोर्ड के पास एक ही सब स्टेशन था जो खलीनी में है, जहां इतना कंट्रोल नहीं था की वह शहर को कवर कर सके। यहां से अगर शहर में बिजली दी जाए तो रिपन अस्पताल की बिजली गुल हो जाती है। ऐसे में रिहायशी इलाके में कट लगाने पड़ते हैं। भारी बरसात के कारण रिज के आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लगना आम बात हो र्गई है। इसे देखते हुए बोर्ड ने ईदगाह सब स्टेशन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें सिस्टम भी होगा चकाचक
विद्युत बोर्ड का कहना है कि ईदगाह सब स्टेशन शुरू होने से शहर में स्ट्रीट लाइटें चलाने में भी आसानी होगी। बरसात के मौसम और सर्दियों के दौरान ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती थीं। इसका सबसे बड़ा कारण भारी तूफान और बंदरों द्वारा तोड़ फोड़ करना है लेकिन अब बिजली तार अंडरग्राउंड होने से इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समरहिल 33 स्टेशन से दी जाएगी लाइन
ईदगाह सब स्टेशन के लिए समरहिल 33 स्टेशन से लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो चुका है। 4 से 5 माह के भीतर इसे पूरा कर दिया जाएगा। इसके बाद इस स्टेशन से शहर में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

सब स्टेशन बनने के बाद शिमला के मालरोड, रिज, रिपन, कृष्णा नगर, जोधा निवास और खलीनी के लोगों को
राहत मिलेगी।


जल्द पूरा हो जाएगा स्टेशन का कार्य : सूद
बिजली बोर्ड के एसई राजीव सूद ने कहा कि इस सब स्टेशन का कार्य पूरा हो चुका है। महज लाइन का कार्य होना बाकी है। यह काम भी 4 से 5 माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। बरसात के मौसम में लोगों को इस सब स्टेशन का फायदा दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed