{"_id":"5c758114bdec2273a032698f","slug":"161551204628-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल का ऐलान, पाकिस्तानी उत्पादों का करेंगे बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल का ऐलान, पाकिस्तानी उत्पादों का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कारोबारियों ने पाकिस्तान से आयात किए जाने वाले उत्पादों का बहिष्कार करने का एलान किया है। शिमला व्यापारमंडल ने सभी कारोबारियों से अपील की है कि वह पाकिस्तान से किसी भी तरह का सामान न मंगवाए।
शिमला शहर में पाकिस्तान से आयात होने वाले मसाले, सेंधा नमक, ड्राई फ्रूट्स और खेल आदि के उत्पाद
मंगवाए जाते हैं। कई बार पाकिस्तान से आयातित प्याज भी यहां की मंडियों में पहुंचता है। अब आयात शुल्क बढ़ने से इनके दामों में बढ़ोतरी हुई है। उधर, शिमला व्यापारमंडल ने कहा कि कारोबारियों के लिए देश पहले हैं। ऐसे में पाक से आने वाले उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। व्यापारमंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सभी कारोबारियों से अपील की है कि वह देश में पैदा हुए उत्पादों को ही प्राथमिकता दें। पाकिस्तान से आयात होने वाले उत्पादों को न खरीदें। शहर में तीन हजार से अधिक कारोबारी सीधे व्यापार मंडल से जुडे़ हुए हैं।