{"_id":"5b882bb342c792463c051012","slug":"161535650739-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईएलएस उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूआईएलएस उत्सव
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूआईएलएस की उत्सव स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित
विवि सभागार में देर शाम तक चले सांस्कृतिक मुकाबले
समूह गान, मूट कोर्ट में मेजबान यूआईएलएस रहा विजेता
शिमला। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज (यूआईएलएस) के तीन दिन तक चले उत्सव एनविजन-2018 का वीरवार को विवि के सभागार में समापन हुआ। इसमें प्रदेश के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने इस उत्सव के तहत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों में छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। समापन समारोह में संस्थान के निदेशक प्रो. संजय सिंधु और शिक्षकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उद्योग मंत्री के समक्ष भंगड़ा और नाटी स्पर्धा के मुकाबले भी हुए, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। तीन दिन तक हुई लीगल स्पर्धाओं में मूट कोर्ट में यूआईएलएस प्रथम रहा। वहीं, जजमेंट राइटिंग में भारत जैन रयात कौलेज रोपड़ प्रथम रहा। क्लाइंट काउंसलिंग में एनएलयू लखनऊ ने, बेस्ट एडवोकेट आफ क्लाइंट काउंसलिंग में अनिता शर्मा नॉर्थ कैंप यूनिवर्सिटी, अवार्ड ऑफ मेमोरियल स्कूल ऑफ लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोेलियम एंड एनर्जी स्टडी देहरादूरन ने खिताब जीता। वहीं बेस्ट स्पीकर मेल का खिताब गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अशुतम महाजन ने जीता।
सांस्कृतिक स्पर्धाओं में ग्रुप सांग में यूआईएलएस शिमला विजेता रहा। युगल गायन में प्रज्ञा और तेजस्विनी ने एकल गायन में धनंजय यूआईएलएस, एकल नृत्य में संजौली कॉलेज के अजय अव्वल रहे। युगल नृत्य में राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान की मीनाक्षी और रविना ने प्रथम स्थान हासिल किया। मॉडलिंग में संजौली कॉलेज, चित्रकला में यूआईएलएस की तनिश ने, जबकि फोटोग्राफी में यूसीबीएस ने पहला स्थान पाया। साहित्य स्पर्धाओं में ओपन डिबेट में यूआईएलएस की अदिति और प्राची ने पहला स्थान पाया। यूआईएलएस की अदिति ने बेस्ट स्पीकर का खिताब अपने नाम किया। एक्सटेंपोर में एचपीयू लॉ विभाग की स्वाति ने पहला स्थान पाया। पार्लियामेंटेरी डिबेट में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शिमला के शेखर, शुभम और अक्षित ने पहला स्थान पाया। निबंध लेखन में यूआईएलएस की अंकिता अव्वल रहीं। आयोजक समिति के सदस्य मोनिका शांडिल और शेखर बढोला ने बताया कि लिटरेरी इवेंट के अन्य मुकाबलों में कविता में यूआईएलएस की प्राची और कहानी लेखन में इसी संस्थान के वैभव और शेख र ने जबकि प्रश्नोत्तरी में संजौली कॉलेज के अक्षय और हर्ष ने पहला पुरस्कार पाया है।