{"_id":"59fca9214f1c1bf4688b8f8e","slug":"161509730593-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार खर्च में भाजपा कांग्रेस से आगे निकले आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार खर्च में भाजपा कांग्रेस से आगे निकले आजाद
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चुनावी प्रचार के खर्च के मामले में आजाद उम्मीदवार मदन मोहन ठाकुर ने कांग्रेस, भाजपा और माकपा के प्रत्याशियों को भी पीछे छोड़ दिया है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस से बागी हुए मदन मोहन ने चुनाव प्रचार पर अब तक 5 लाख 70 हजार रुपये खर्च किए हैं। यह शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बाकी 10 उम्मीदवारों से ज्यादा है। चुनाव प्रचार खर्च के मामले में दूसरे नंबर पर भाजपा की विजय ज्योति सेन और प्रमोद शर्मा हैं। कसुम्पटी सीट से चुनाव लड़ रहीं विजय ज्योति ने अब तक 4 लाख 42 हजार तो शिमला ग्रामीण उम्मीदवार प्रमोद शर्मा ने 4 लाख 13 हजार रुपये खर्च किए हैं। नामांकन से लेकर एक नवंबर तक प्रत्याशी ने अब तक चुनाव प्रचार पर कितना पैसा बहाया, इसका ब्योरा जांचने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में बैठक बुलाई गई। इसमें सभी उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में चुनाव खर्च से जुड़े रजिस्टर की जांच की गई। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई।
सात नवंबर को फिर होगी जांच
सभी उम्मीदवारों को मतदान से पहले अब सात नवंबर को अपने चुनावी खर्च का ब्योरा देना होगा। इस बाबत सभी उम्मीदवारों को दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार एक उम्मीदवार अधिकतम 28 लाख रुपये चुनाव प्रचार पर खर्च कर सकता है।
सात उम्मीदवारों ने दिया नोटिस का जवाब
राजधानी की तीन विधानसभा सीटों के सात उम्मीदवारों ने कारण बताओ नोटिस के जवाब भी दे दिए हैं। इन उम्मीदवारों ने 30 अक्तूबर को हुई पहली जांच में हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी किए गए थे। शुक्रवार को चुनाव खर्च का ब्योरा देने के साथ-साथ इन उम्मीदवारों ने नोटिस का भी जवाब दे दिया। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर भूपेंद्र अत्री ने बताया कि नोटिस के जवाब आ गए हैं।
विज्ञापन
इनसेट
कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र
प्रत्याशी का नाम कितना खर्च
अनिरूद्घ सिंह (कांग्रेस) 2,69,706
विजय ज्योति सेन (भाजपा) 4,42,617
कुलदीप सिंह तंवर (माकपा) 1,43,761
रमेश कुमार (बसपा) 8600
मदनमोहन ठाकुर (आजाद) 5,70, 070
देवराज (आजाद) 10, 800
इंद्रसिंह (आजाद) 22,170
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र
प्रमोद शर्मा (भाजपा) 4,13, 149
विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) 2,93,328
कुशल राज (स्वाभिमान पार्टी) 18,300
एमडी शर्मा (आजाद) 73,300