फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर के उपभोक्ताओं को शीघ्र ही खाते में आएगी सब्सिडी

शहर के उपभोक्ताओं को शीघ्र ही खाते में आएगी सब्सिडी

Mon, 04 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के उपभोक्ताओं को शीघ्र ही खाते में आएगी सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
सरकारी राशन की सब्सिडी का पैसा अब शीघ्र ही खाते में आएगा। खाद्य महकमे ने इसको लेकर पूरी तैयारी कर ली है। महकमे का कहना है किअकाउंट नंबर को डिजिटल राशनकार्ड के साथ जोड़ने को लेकर 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दावा किया कि बाकी शेष बचा 30 फीसदी कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। पीडीएस को डीबीटी (डायरेक्ट बेेनिफिट ट्रांसफर) के तहत जोड़ा जाएगा। जिला के लाखों उपभोक्ताओं को राशनकार्ड पर डिपो में आटा, दाल, चावल व चीनी दी जाती है। उपभोक्ताओं को यह राशन सब्सिडी पर दिया जाता था, जबकि यह राशन ओपन मार्केट में काफी महंगा मिलता है। अब उपभोक्ताओं से राशन के पूरे पैसे वसूले जाएंगे और फिर सब्सिडी खाते में डाली जाएगी। विभाग डिजिटल राशनकार्ड से अकाउंट नंबर लिंक कर रहा है। करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष 30 प्रतिशत कार्य को भी शीघ्र पूरा करने का दावा किया जा रहा है। शिमला में राशनकार्ड धारकों की संख्या 30,018 है। जबकि दूसरी ओर जिले में इन राशनकार्डों की संख्या लाखों में है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति विभाग का कहना है कि डीबीटी योजना के तहत सूबे के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पुरुषोतम सिंह ने बताया कि डीबीटी योजना को जल्द लागू किया जाएगा। मुखिया का बैंक अकाउंट नंबर लिया जा रहा है।

...
अकाउंट नंबर किए जा रहे लिंक
शिमला। डीबीटी योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया के अकाउंट नंबर को आधार से जोड़ने का 70 फीसदी कार्य पूरा होने का दावा महकमा कर रहा है। 30 फीसदी कार्य शेष है। महकमा कह रहा है कि नये डिजिटल राशनकार्ड बनवाने आ रहे उपभोक्ताओं से परिवार के राशनकार्ड सहित अकाउंट नंबर को कर्मी द्वारा मांगे जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed