{"_id":"5d20d9c68ebc3e6ca164f1e4","slug":"15624339654-shimla-news37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुपचुप बना दी एक और मंजिल एमसी ने दिए तोड़ने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुपचुप बना दी एक और मंजिल एमसी ने दिए तोड़ने के आदेश
Sun, 07 Jul 2019 01:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में अवैध निर्माण पर अब नगर निगम का हथौड़ा चलने वाला है। निगम ने तीन वार्डों में अवैध तरीके से किए गए निर्माण को तोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें विकासनगर का एक बहुमंजिला भवन भी शामिल है जिसका एक फ्लोर तोड़ने के आदेश जारी हुए हैं। शनिवार को नगर निगम आयुक्त के कोर्ट में अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें विकासनगर के इस भवन पर भी फैसला हुआ।
विज्ञापन
भवन मालिक ने निगम से तीन मंजिलों का नक्शा पास करवाया था लेकिन इसने गुपचुप चार मंजिलें खड़ी कर दीं। निगम को जब इसकी शिकायत मिली तो इसका केस बनाकर आयुक्त कोर्ट में भेजा गया। अब आयुक्त कोर्ट ने अवैध तरीके से तैयार किए गए एक अतिरिक्त फ्लोर को तोड़ने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा कनलोग के समिट्री एरिया में अवैध तरीके से बनाए गए शेड और ढली में अवैध निर्माण को भी तोड़ने के आदेश जारी किए हैं। कनलोग में भवन मालिक खुद ही इस निर्माण को तोड़ने के लिए तैयार भी हो गया है। निगम आयुक्त पंकजराय का कहना है कि अवैध निर्माण से जुड़े तीन मामलों में तोड़ने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
निगम की सख्ती से पड़ेगा असर
आयुक्त पंकज राय ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा। हर हाल में अवैध निर्माण हटाया जाएगा। इससे पहले निगम ज्यादातर मामलों में बिजली और पानी काटने के आदेश जारी कर रहा था। लेकिन बिजली बोर्ड के कनेक्शन काटने से इंकार करने के बाद निगम ने भी अपना रुख कड़ा कर दिया है। निगम की इस सख्ती से शहर में अवैध निर्माण करने वालों को सबक जरूर मिलेगा।
विज्ञापन