फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हादसे के बाद होश में आया लोनिवि शहर में लगाए जाएंगे पै रापिट

राजधानी की सभी सड़कों के किनारे पैरापिट बनेंगे पैरापिट

Thu, 04 Jul 2019 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद होश में आया लोनिवि शहर में लगाए जाएंगे पै रापिट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। झंझीड़ी बस हादसे के बाद प्रशासन ने शहर की सभी सड़कों के किनारे पैरापिट बनवाने का फैसला लिया है। लोनिवि के अधिकारी सड़कों का दौरा कर ऐसे स्पाटों को चिन्हित करेंगे जहां पैरापिट बनाने की जरूरत है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू हो जाएगा।
लोनिवि के अधिकारी सड़कों का दौरा कर यह पता लगा रहे हैं कि कहां पैरापिट और कहां बैरिकेड्स लगेंगे। लोनिवि के मुताबिक जहां कम जगह है वहां बैरिकेड्स लगाए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि पैरापिट लगने के बाद अवैध पार्किंग घटेगी। लोनिवि की मुताबिक शहर की अधिकतर सड़कें तंग हैं और ज्यादातर निजी जमीन होने के कारण सड़कों को चौड़ा नहीं किया जा सकता। ऐसे में जहां पर बहुत तंग जगह होगी वहां पर पैरापिट नहीं बनेंगे। शहर में करीब 250 से ज्यादा सड़कें हैं और उसमें से सिर्फ कुछ ही सड़कों में पैरापिट हैं। शहर में करीब 150 सड़कों में अभी भी पैरापिट नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन


जल्द शुरू होगा कार्य : भारद्वाज
लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीके भारद्वाज ने कहा कि शहर की सड़कों में पैरापिट लगाने की योजना बनाई जा रही है। लोनिवि शहर की सभी सड़कों का दौरा करेगा और जल्द ही शहर की सभी सड़कों पर पैरापिट तथा बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed