फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The doors of the Jwalamukhi Temple will remain open 24 hours a day during the sixth, seventh, and eighth days

कांगड़ा: छठे, सातवें और आठवें नवरात्र पर 24 घंटे खुले रहेंगे शक्तिपीठ ज्वालमुखी मंदिर के कपाट

Thu, 15 Oct 2026 08:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 08:02 PM IST
सार

ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे, सातवें और आठवें दिन मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। इन तीन दिनों में मंदिर केवल भोग प्रसाद और पूर्व निर्धारित आरतियों के समय ही बंद किया जाएगा।

विज्ञापन
The doors of the Jwalamukhi Temple will remain open 24 hours a day during the sixth, seventh, and eighth days
शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे, सातवें और आठवें दिन मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। इन तीन दिनों में मंदिर केवल भोग प्रसाद और पूर्व निर्धारित आरतियों के समय ही बंद किया जाएगा। पुजारी एवं मंदिर न्यास सदस्य अविनेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने इन तीन दिनों के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए सेवादारों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। इसके अलावा मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से लगातार 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। उधर, नवरात्र के पांचवें दिन मंदिर में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुबह से ही श्रद्धालु कतारों में लगकर मां ज्वाला की पावन ज्योतियों के दर्शन करते नजर आए। 

विज्ञापन
Trending Videos

पांचवें नवरात्र पर शक्तिपीठों में 67 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
पांचवें शारदीय नवरात्र पर हिमाचल की पांच शक्तिपीठों में 67 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मा नयनादेवी मंदिर में 18 हजार और चिंतपूर्णी मंदिर में 14 हजार श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। वीरवार को मंदिर में करीब चार हजार श्रद्धालु पहुंचे। वहीं शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में बारिश के बीच भी करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 6200 के करीब श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर 4 लाख 73 हजार रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed