फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   500 crore to be spent on Spiti development; CM Sukhu sits on the ground in minus temperature to listen people’

हिमाचल: स्पीति के विकास पर खर्च होंगे 500 करोड़, माइनस 5 डिग्री में जमीन पर बैठ सीएम सुक्खू ने सुनीं समस्याएं

Thu, 15 Oct 2026 07:53 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 07:53 PM IST
सार

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 116.28 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत रंगरीक में रात्रि प्रवास के दौरान मंजुश्री में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
500 crore to be spent on Spiti development; CM Sukhu sits on the ground in minus temperature to listen people’
रंगरिक गांव में रात्रि प्रवास के दौरान स्थानीय लोगों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पीति घाटी में माइनस पांच डिग्री तापमान के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रात करीब नौ बजे मंजुश्री पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। वह जमीन पर बैठकर करीब डेढ़ घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। इस दौरान स्थानीय वेशभूषा में पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुए। बातचीत के बीच एक बच्ची मुख्यमंत्री की गोद में सो गई, जिसका फोटो खूब वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय काजा दौरे के दौरान स्पीति के विकास पर आने वाले समय में 500 करोड़ रुपये खर्च करने की घोषणा की। उन्होंने 116.28 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 

विज्ञापन
Trending Videos

रंगरीक में रात्रि प्रवास किया
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रंगरीक में रात्रि प्रवास के दौरान मंजुश्री में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने रोंगटोंग में बैटरी भंडारण प्रणाली से संचालित प्रदेश के पहले सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण किया। इससे सालाना लगभग 36 लाख यूनिट बिजली उत्पादन होने की संभावना है। समदो और काजा में 47.95 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 66/22 किलोवोल्ट विद्युत उपकेंद्रों की आधारशिला रखी। समदो-काजा ट्रांसमिशन लाइन पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पीति की बिजली समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा: सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पीति की बिजली समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। कुंजुम दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण के लिए सर्वेक्षण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की घोषणा की गई। काजा में हेलीपोर्ट के लिए भी सर्वेक्षण होगा। स्पीति घाटी को प्राकृतिक खेती क्षेत्र बनाने की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने रंगरिक स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने और बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। काजा में स्त्री रोग विशेषज्ञ और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

विज्ञापन

आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करने की बात कही
काजा स्थित सीबीएसई स्कूल में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से नैतिक शिक्षा शुरू करने की बात कही। इसके लिए पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। पर्यावरण अध्ययन को पाठ्यक्रम में शामिल करने के सुझाव की सराहना की। काजा में कॉलेज खोलने की संभावनाएं तलाशने, विद्यार्थियों के लिए विशेष कोचिंग और कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू करने तथा पर्यटन संबंधी प्रशिक्षण पर विचार करने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed