फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें: हिमाचल के ऊंचे इलाकों ने ओढ़ी सफेद चादर, मनाली-लेह और अटल टनल मार्ग बंद

Thu, 15 Oct 2026 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 08:36 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू की चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है।  सचे जोत में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी से पांगी का चंबा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। देखें बर्फबारी की खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
snowfall pics : High-altitude areas of Himachal draped in a white blanket; Manali Leh and Atal Tunnel routes c
हिमाचल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

 मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू की चोटियों पर हिमपात से ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह, अटल टनल और कई अन्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सचे जोत में 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी से पांगी का चंबा जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। एहतियातन लाहौल घाटी में एचआरटीसी की बस सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। प्रदेश के उच्च पर्वतीय जिलों में अधिकतम तापमान में भी गुरुवार को आठ से दस डिग्री की कमी दर्ज हुई। हालांकि, प्रदेश की राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे। वहीं ऊपरी शिमला के कई भागों में बारिश दर्ज की गई। माैसम के करवट बदलने से प्रदेश की चोटियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।

Trending Videos
snowfall pics : High-altitude areas of Himachal draped in a white blanket; Manali Leh and Atal Tunnel routes c
लाहाैल के कोकसर गांव में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : पीटीआई

जिंगजिंग बार और सरचू क्षेत्र में कई वाहन फंस गए
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के चलते दारचा से सरचू, दारचा से शिंकुला और ग्रांफू-बातल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। जिंगजिंग बार और सरचू क्षेत्र में कई वाहन फंस गए। मनाली से लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में रोका गया। सड़कों पर बर्फ जमने और फिसलन बढ़ने से हादसों का खतरा बना हुआ है।

snowfall pics : High-altitude areas of Himachal draped in a white blanket; Manali Leh and Atal Tunnel routes c
कोकसर में बर्फबारी का नजारा। - फोटो : पीटीआई

रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को गुलाबा बैरियर पर रोक
गुरुवार को मनाली घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी मौसम के बदले मिजाज के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहतांग दर्रे की ओर जाने वाले वाहनों को गुलाबा बैरियर पर रोक दिया गया। सुबह कुछ वाहन मढ़ी तक पहुंचे, लेकिन बर्फबारी होने और सड़क पर फिसलन बढ़ने की आशंका के चलते आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall pics : High-altitude areas of Himachal draped in a white blanket; Manali Leh and Atal Tunnel routes c
अटल टनल का नजारा। - फोटो : संवाद

धुंधी क्षेत्र में सड़क पर फिसलन से वाहन स्किड होने का खतरा
अटल टनल मार्ग पर सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई। सोलंगनाला में हल्के फाहे गिरे। धुंधी क्षेत्र में सड़क पर फिसलन से वाहन स्किड होने का खतरा बना रहा। हालांकि, चार पहिया वाहनों को अटल टनल तक जाने की अनुमति दी गई। चंबा जिले के भरमौर-पांगी सहित चुराह और सलूणी की ऊंची चोटियों पर 20 से 30 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई।

विज्ञापन
snowfall pics : High-altitude areas of Himachal draped in a white blanket; Manali Leh and Atal Tunnel routes c
बर्फबारी के बीच हिम तेंदुए। - फोटो : संवाद

सुराल क्षेत्र में करीब तीन इंच बर्फ दर्ज
सचे जोत में बर्फ जमने से चंबा-बैरागढ़-पांगी सड़क बंद हो गई, जबकि सुराल क्षेत्र में करीब तीन इंच बर्फ दर्ज की गई। हिमपात से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई और सड़क संपर्क प्रभावित हुआ। इसी दौरान बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच दो हिम तेंदुए भी दिखाई दिए। उधर, मनाली, पालमपुर, धर्मशाला, भुंतर और सिरमौर में बारिश हुई, जबकि राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे। बारिश से निचले इलाकों में किसानों की चिंता बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed