{"_id":"5d164ce48ebc3e3c844e60a4","slug":"15617425443-shimla-news189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिज मैदान पर लगे शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिज मैदान पर लगे शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान
Fri, 28 Jun 2019 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल गुरुद्वारा वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने शुक्रवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया। श्री गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर आयोजित इस शिविर का डीसी अमित कश्यप ने शुभारंभ किया। शिविर में गुरनौर सिंह ने पहली बार रक्तदान किया। पुलिस जवान विनय ने भी शिविर में खूनदान किया। डीसी ने शिविर में आए रक्तदानियों को गुरुनानक देव जी महाराज के स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
आईजीएमसी के ब्लड बैंक से आई डॉ. कंचन सिंह और टीम ने इसमें सहयोग किया। शाम साढ़े चार बजे तक चले शिविर में 62 यूनिट खून एकत्रित किया गया। गुरुद्वारा बालूगंज के प्रधान गुरसागर सिंह चौधरी ने यह जानकारी दी। बताया कि शनिवार को शिविर लगेगा। कमला नेहरू अस्पताल की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिवानी सूद और उनकी टीम सहयोग देगी। शिविर के दौरान रिज पर आए लोगों को प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर पाराचिनार सभा के प्रधान परमजीत सिंह, गुरुद्वारा राम गढ़िया सभा कैथू के प्रधान शंकर सिंह, गुरुद्वारा संजौली प्रधान रविंद्र सिंह मंगा, गुरुद्वारा मिडल बाजार से प्रधान गुरदीप सिंह और सन्नी के अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान जसविंद्र सिंह और कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन