{"_id":"5cf806d0bdec22074363a3f4","slug":"15597585396-shimla-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर फेस्टिवल पर भारी पड़ा भारत-द.अफ्रीका मैच का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर फेस्टिवल पर भारी पड़ा भारत-द.अफ्रीका मैच का रोमांच
Wed, 05 Jun 2019 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर फेस्टिवल की तीसरी संध्या पर बुधवार को वर्ल्ड कप मुकाबले का रोमांच भारी पड़ गया। वर्ल्ड कप में बुधवार को भारत ने अपना पहला मुकाबला खेला। दोपहर तीन बजे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जैसे ही मैच शुरू हुआ कि रिज और मालरोड से लोगों की भीड़ छंटने लगी।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जगह लोग टीवी शोरूमों के बाहर जुटना शुरू हो गए। शाम को भी मैच के कारण समर फेस्टिवल के लिए कम ही भीड़ जुटी। सरकारी छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोगों ने घर पर मैच का आनंद उठाया।
विज्ञापन
वहीं, जो लोग फैशन शोे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए रिज मैदान पर पहुंचे, वे भी अपने मोबाइल फोन पर मैच का अपडेट लेते रहे। देर रात तक मुकाबला चला और लोग रिज पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मोबाइल पर लाइव मैच भी देखते रहे।
विज्ञापन