फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   फैशन शो के बाद पंजाबी गायक बॉबी के गीतों ने बांधा समां

फैशन शो के बाद पंजाबी गायक बॉबी के गीतों ने बांधा समां

Thu, 06 Jun 2019 11:10 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 06 Jun 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
फैशन शो के बाद पंजाबी गायक बॉबी के गीतों ने बांधा समां
- फोटो : अमर उजाला

समर फेस्टिवल के तीसरे दिन बुधवार को इंटरनेशनल फैशन शो और पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी के गीतों ने खूब समा बांधा। बॉबी ने अपने गुरू गुरदास मान के गाने छल्ला वे.. से शुरुआत की। इसके बाद अंखिया च रब बसाया.., तेरे इश्क दा गिद्दा पैंदा.., नी मैं कमली.., एक परदेसी मेरा दिल ले गया.., दिल द मामला है.. जैसे पंजाबी गीत गाकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इससे पहले उड़ीसा की सिंगर सुष्मिता दास ने भी फिल्मी गाने गाकर मनोरंजन किया। इससे पहले इंटरनेशनल फैशन शो ने जमकर वाहवाही बटोरी। इसमें भारत समेत नौ देशों के 45 प्रतिभागियों ने जलवा बिखेरा। मलावी, जिंवावे, मोजांबिक, कांगो, अफगानिस्तान, भूटान और बांग्लादेश के छात्र-छात्राओं ने अपने देशों की वेशभूषा में रैंप पर जलवे बिखेरे। ये सभी एपीजी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी हैं। समारोह में अफ्रीका महाद्वीप के बैंड ने सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन


तीसरे दिन रिज मैदान पर गुजरात के कलाकारों ने डांडिया एवं गरबा पेश किया। मालरोड पर तेलंगाना के कलाकार माथुरी, मध्य प्रदेश के कलाकार बधाई नोत्रा और जम्मू-कश्मीर के कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। शाम के समय असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य पेश किया। रिज पर हिमाचली कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर प्रस्तुतियां दीं, जबकि हरियाणा के कलाकार ने जादू के करतब दिखाए। ओपन थियेटर में पब्लिक अंताक्षरी का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू ने जीती बैंड प्रतियोगिता
रिज पर आयोजित बैंड प्रतियोगिता भारतीय सेना की 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू की बैंड टुकड़ी ने अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में हिमाचल गृह रक्षक और प्रदेश पुलिस की बैंड टुकड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बैंड टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में छह दलों ने भाग लिया। गेयटी और रिट्ज सिनेमा में प्रदेश की संस्कृति, महिला अधिकारों और सामाजिक व्यवस्था को उकेरती फिल्में भी दिखाई गईं। फिल्मोत्सव में पुनीत सहगल निर्देशित फिल्म एक और मौत, डॉ. देवकन्या की निर्देशित फिल्म नो वूमेंस लैंड और मेलाराम शर्मा की निर्देशित बूढ़ी दिवाली फिल्म दिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति को बढ़ावा देने की जरूरत : बॉबी
पंजाबी गायक अमरिंद्र बॉबी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उभरते कलाकारों को अपने राज्य की संस्कृति को भी बढ़ावा देना चाहिए। नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए बॉबी ने कहा कि वह पहली बार शिमला आए हैं। यहां के स्थानीय कलाकार काफी प्रतिभावान हैं। उन्होंने कहा कि गायकों को ऐसे गानों से बचना चाहिए जो नशे को बढ़ावा दें। मंच पर बॉबी ने कहा कि शिमला काफी सुंदर है, यह उनका पसंदीदा शहर है।



लोगों और सैलानियों के साथ पुलिस की बदसलूकी
समर फेस्टिवल के तीसरी संध्या पर बुधवार को शो के दौरान पुलिस ने सैलानियों और लोगों के साथ बदसलूकी कर दी। पुलिस के जवानों ने धक्के मार कर सैलानियों को खदेड़ा। बच्चों के साथ शो देखने पहुंचे लोगों और सैलानियों को जब अंदर जगह नही मिली तो मंच के बाहर रिज पर खड़े हो गए। इसी बीच पुलिस ने इन्हें बाहर भी खड़ा नही होने दिया। कई जगहों पर जवानों ने धक्के मार कर लोगों को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed