{"_id":"5cf806c6bdec22070d45b2b3","slug":"155975852912-shimla-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली कॉलेज में प्रवेश के लिए घर बैठे कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली कॉलेज में प्रवेश के लिए घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
Thu, 06 Jun 2019 11:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
एक्सीलेंस कॉलेज संजौली
- फोटो : फाइल फोटो
प्रदेश के एकमात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में स्नातक डिग्री कोर्स में मेरिट आधार पर होने वाली प्रवेश प्रक्रिया को पहली बार पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा रहा है। कॉलेज में प्रवेश के लिए प्रदेश भर से आने वाले हजारों आवेदन अब ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए कॉलेज ने वेब पोर्टल तैयार किया है, जिसे कॉलेज की वेबसाइट से लिंक किया गया है। प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन करने वाला सरकारी क्षेत्र का संजौली पहला कॉलेज हो गया है।
विज्ञापन
छात्र प्रदेश के किसी भी कोने से घर बैठकर ही कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। कॉलेज प्रशासन ने इस बार प्रोस्पेक्टस छपवाने, काउंटर सेल और उसके बाद भरे फार्म जमा करवाने की प्रक्रिया को समाप्त कर प्रवेश की प्रक्रिया को पेपरलेस और ऑनलाइन करने की पहल की है। फीस भी ऑनलाइन ही जमा होगी। आवेदनकर्ता छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ही कॉलेज की वेबसाइट पर प्रवेश की पहली और दूसरी मेरिट जारी करने के साथ हर कोर्स की भरी गई सीट से संबंधित अपडेट कॉलेज प्रशासन मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन मिलेगी हर तरह की जानकारी
कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेेहता ने माना कि पहली बार यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे छात्र कहीं से भी प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन, आवेदन फीस जमा करवाने के साथ-साथ प्रवेश से संबंधित हर जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश की कट ऑफ लिस्ट ऑनलाइन ही आवेदनकर्ता छात्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भर से आते हैं आवेदन
प्रदेश भर से प्रवेश के लिए आवेदन आते हैं। कॉलेज में आर्ट्स की 600 सीटें, मेडिकल और नॉन मेडिकल की 120-120 सीटें हैं। कॉमर्स की 80, बीसीए और बी वॉक यूजी डिग्री कोर्स की 40-40 सीटों के लिए मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाता है।