फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आयुक्त ने कोटी बरांडी योजना का लिया जायजा

आयुक्त ने कोटी बरांडी योजना का लिया जायजा

Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
आयुक्त ने कोटी बरांडी योजना का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शहर को पेयजल आपूर्ति करने वाली कोटी बरांडी पेयजल योजना की लीकेज को समाप्त करने के लिए चल रहे पाइप लाइन बदलने के कार्य का नगर निगम आयुक्त ने वीरवार को जायजा लिया। आयुक्त जीसी नेगी अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे और उन्होंने अब तक हो चुके और शेष कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को दिशानिर्देश भी दिए। आयुक्त ने हर हाल में तय की गई दिसंबर माह तक की समय सीमा के भीतर इस काम को पूरा करने को कहा। अमृत मिशन के तहत आवंटित 4.85 करोड़ के इस प्रोजेक्ट में करीब पांच किलोमीटर लंबी लाइन बदली जानी है, जिसमें आधे से अधिक लाइन बिछाई जा चुकी है। करीब दो माह पूर्व इस कार्य को शुरू किया गया था। आयुक्त ने मौके पर जा कर कोटी बरांडी के पास के कुछ और जल स्रोतों के पानी को भी इसमें मिलाए जाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए और इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को जल्द सौंपने को कहा। शहर में पीलिया फैलने के बाद से अश्वनी खड्ड से नगर निगम ने पेयजल आपूर्ति बंद कर दी थी, जिस पर कोटी बरांडी के नालों से पानी जोड़ कर शिमला को पेयजल आपूर्ति शुरू की थी। इस लाइन में आधे से अधिक लीकेज के कारण हो रही पानी की बर्बादी को रोकने और इसका स्थायी समाधान करने के लिए पूरी लाइन को बदलने का फैसला लिया गया था। वर्तमान में करीब सात एमएलडी से अधिक क्षमता वाली इस परियोजना में आधा पानी लीकेज में बर्बाद होता है। शहर को सिर्फ तीन एमएलडी पानी ही मिल पाता है। आयुक्त जीसी नेगी ने माना कि लाइन बदलने के कार्य का निरीक्षण किया गया है और काम करवा रही कंपनी और अपनी ग्रेटर शिमला वाटर एंड सीवरेज सर्किल के अधिकारियों को दिसंबर तक काम पूरा करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed