फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   85 फीसदी से अधिक मतदान पर सम्मानित होंगे चुनाव अधिकारी

85 फीसदी से अधिक मतदान पर सम्मानित होंगे चुनाव अधिकारी

Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
85 फीसदी से अधिक मतदान पर सम्मानित होंगे चुनाव अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। शिमला शहरी विधानसभा सीट पर मतदान बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग ने अनूठी पहल की है। अपने पोलिंग स्टेशन पर 85 फीसदी मतदान करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार शिमला शहरी प्रदेश में इकलौती ऐसी सीट है जहां मतदान प्रतिशतता 60 फीसदी से भी कम रहती है। व्यापक प्रचार के बावजूद लोग वोट डालने नहीं पहुंचते। आयोग ने ऐसे क्षेत्र भी चिन्हित कर लिए हैं, जहां सबसे कम मतदान होता है। इनमें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से सटे ढली, चमयाणा, मल्याणा और शिमला ग्रामीण से सटे वार्डों में सिर्फ 40 से 45 फीसदी मतदान ही होता है। इस बार इन क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को मतदान प्रतिशतता बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बूथ स्तर के सभी अधिकारियों को मतदान से पहले ही मतदाता सूचियां दी जा रही हैं। ये अधिकारी कर्मचारियों के साथ अपने इलाके में जाएंगे और हर वोटर को उनके पोलिंग बूथ, मतदाता संख्या आदि की एक रसीद देंगे। साथ ही वोट डालने के लिए भी प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि शिमला शहरी सीट पर मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी घर-घर जाकर लोगों को अपना वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। 85 फीसदी वोटिंग होने पर चुनाव अधिकारियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed