फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   15 new cases of scrub typhus in himachal pradesh

सर्दी के मौसम में भी नहीं थम रहा स्क्रब टायफस का प्रकोप, 20 दिन में 15 मामले

Thu, 24 Jan 2019 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jan 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
15 new cases of scrub typhus in himachal pradesh

अब सर्दी के मौसम में भी स्क्रब टायफस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूबे में पिछले 20 दिन में स्क्रब टायफस के 15 नए मामले सामने आए हैं। अकसर बरसात में स्क्रब टायफस का प्रकोप ज्यादा रहता है, लेकिन अब सर्दी के मौसम में भी स्क्रब टायफस थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


पहली जनवरी से लेकर अभी तक सूबे के कांगड़ा जिले में तीन, चंबा में दो, शिमला में दो और बिलासपुर में सबसे ज्यादा आठ मामले सामने आए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ जीडी गुप्ता ने कहा कि अक्तूबर के अंत या नवंबर के शुरुआत तक हिमाचल में स्क्रब टायफस के मामले आने बंद हो जाते थे, लेकिन इस बार सर्दी के मौसम में भी मामले आ रहे हैं। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हैं।

विज्ञापन

बरसात में बढ़ता है सबसे ज्यादा खतरा

15 new cases of scrub typhus in himachal pradesh

बरसात के मौसम में स्क्रब टायफस का खतरा बढ़ जाता है। स्क्रब टायफस घास में पाए जाने वाले एक पिस्सू के काटने से होता है। आमतौर पर पिस्सू के काटने पर लोग इसे हल्के में लेते हैं, लेकिन समय पर उपचार न हुआ तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है।

घास में पाए जाने वाले पिस्सू के काटने से तेज बुखार आना शुरू हो जाता है। समय पर जांच करवाकर इसका उपचार करवाना आवश्यक है। स्क्रब टायफस ज्वर खतरनाक जीवाणु जिसे रिकेटशिया यानी संक्रमित माइट (पिस्सू) के काटने से फैलता है, जो खेतों, झाड़ियों और घास में रहने वाले चूहों से पनपता है। 

बीमारी के लक्षण 
पिस्सू के काटने के बाद व्यक्ति को बुखार के साथ जोड़ों में दर्द, कंपकंपी के साथ बुखार, अकड़न या शरीर का थका हुआ लगना, अधिक संक्रमण, गर्दन, बाजुओं के नीचे, कूल्हों के ऊपर गिल्टियां आती हैं। अगर किसी को ऐसे लक्षण हों तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।  

ऐसे करें बचाव 
बरसात के दिनों में घर के आसपास घास या झाड़ियां न उगने दें। घर के इर्द-गिर्द समय-समय पर सफाई करते रहें। खेतों में काम करते समय अपने हाथ पैरों को अच्छे से ढककर रखें। अगर 2-3 दिन से अधिक समय तक बुखार हो तो तुरंत चिकित्सक से मिलें और रक्त जांच जरूर करा लें। यह रोग एक आदमी से दूसरे को नहीं फैलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed