{"_id":"5ccec967bdec22076f51033b","slug":"15-killed-in-accidents-in-mandi-in-first-week-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने के पहले सप्ताह में हादसे, अब तक 15 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने के पहले सप्ताह में हादसे, अब तक 15 की मौत
Sun, 05 May 2019 05:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 May 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मंडी जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मई माह के पहले ही सप्ताह में लगातार हादसों में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे इन हादसों के चलते हर कोई सहम गया है। दो मई को पधर के घोघरधार में एक महिंद्रा मैक्स सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें 6 लोगों को मौत हो गई थी। वहीं, तीन मई को बलद्वाड़ा के भांबला में एक ट्रैक्टर लुढ़कने से चालक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
4 मई को बग्गी के समीप बीबीएमबी की नहर में एक कार गिर जाने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इसी दिन करसोग में कलनगार के समीप और मैहरन मोड़ पर पिकअप लुढ़क जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। 5 मई रविवार को बागाचनौगी के धवास में सीएम की रैली में जा रही एक आल्टो के लुढ़क जाने से कार में सवार 6 लोगों में से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन