फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1469 pending cases disposed off in Lok Adalats in Himachal

हिमाचल में लोक अदालतों में निपटाए1469 लंबित मामले

Sat, 08 Sep 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
1469 pending cases disposed off in Lok Adalats in Himachal

शनिवार को प्रदेश भर में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से प्रदेश की 1469 ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में लंबित मामलों का निपटारा किया गया है।

विज्ञापन


यह लोक अदालत हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की देखरेख में आयोजित की गई। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 8 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन


इन लोक अदालतों में कुल 9937 मामलों को सुनवाई के लिए लाया गया। इसमें 4456 मामले प्री लिटिगेशन के और 5481 लंबित मामले थे। लोक अदालतों में 3442 मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इसमें 981 मामले प्री लिटिगेशन और 2481 लंबित मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका मौके  पर निपटारा किया गया है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 14 करोड़ 26 लाख 82 हजार 98 रुपये की रिकवरी की गई है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गौरव महाजन ने बताया कि लोक अदालत के पारित किया गया फैसला दोनों पक्षों के लिए बाध्यकारी होता है।


इसके विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया की इन लोक अदालतों में लोगों को त्वरित न्याय मिलता है। किसी भी तरह की फीस नहीं लगती है। अगली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 दिसंबर को  किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed