फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   146 crores will be spent on underground utility ducts in the city: Sukhu

शहर में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स पर खर्च होंगे 146 करोड़ : सुक्खू

Fri, 07 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
146 crores will be spent on underground utility ducts in the city: Sukhu
भूमिक गत होंगे केबल और बिजली तार, सड़कों को बार-बार खोदने से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन

पानी के पाइप भी भूमिगत डक्ट से गुजरेंगे

हिमपात के दौरान नहीं टूटेंगे बिजली तार

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि छोटा शिमला से विल्ली पार्क और शिमला शहर के अन्य क्षेत्रों में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स (बिजली तार और केबल भूमिगत करने का कार्य) का निर्माण होगा। उन्होंने यह जानकारी लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
बताया कि इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना पर 146.34 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

यह परियोजना शहर में बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने में सहायक साबित होगी, इससे स्थानीय लोगों की सुविधाओं में वृद्धि होगी और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे शहर में भारी बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के दौरान भी उपभोक्ताओं को निर्बाध तथा सप्ताहभर बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। बर्फबारी के दौरान बिजली तार टूटने से शहर में भारी दिक्कतें होती हैं। अब बिजली तार भूमिगत होने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। पर्यटकों को शिमला के ऐतिहासिक गौरव के दर्शन होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स के निर्माण से सड़क को बार-बार खोदने की आवश्यकता भी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि पानी के पाइप, बिजली लाइनें और फाइबर केबल एक सामान्य भूमिगत डक्ट में बिछाई जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट्स का निर्माण कार्य राज्य सरकार के ‘हरित हिमाचल’ परिकल्पना के अनुरूप होना चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस कार्य के निष्पादन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य सरकार ने प्रदेश में सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी करने के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत, प्रधान सचिव देवेश कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article