फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   वोटर स्लिप नहीं मिली तो डायल करें टोल फ्री नंबर

वोटर स्लिप नहीं मिली तो डायल करें टोल फ्री नंबर

Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
वोटर स्लिप नहीं मिली तो डायल करें टोल फ्री नंबर
शिमला। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहन चंद ठाकुर ने बुधवार को शिमला शहरी, शिमला ग्रामीण और कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के बूथ स्तर अधिकारियों के साथ बैठक की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर और बचत भवन में हुए कार्यक्रम में निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेेत्र में जाकर हर मतदाता को वोटर स्लिप का वितरण करें। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को तीन नवंबर की शाम तक यदि वोटर स्लिप नहीं मिलती है तो वे फोन नंबर 1800 180 8092 पर संपर्क कर सकता है। निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ से अपने मतदान केंद्र पर कम से कम 85 फीसदी मतदान करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन केंद्रों पर 85 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा, उन केंद्रों के अधिकारियों को 25 जनवरी 2018 को मतदाता दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर ने बीएलओ को ऐसे क्षेेत्रों की भी सूची दी जहां हर बार मतदान कम रहता है। अब इन क्षेत्रों में खास अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed