{"_id":"59665e4f4f1c1b880f8b4597","slug":"141499881039-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी नाममात्र मिल रहा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी नाममात्र मिल रहा है पानी
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
शिमला नागरिक सभा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को शनान और बलई क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान को लेकर नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी से मिला। आयुक्त को मांग पत्र सौंप कर शनान क्षेत्र के लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान मांगा। सभा के नेता विवेक, सह संयोजक हेम किरण और संयोजक रंजना वर्मा, यशवंत, जगत नेगी, अजय, संजीव, देव कला नेगी, जितेंद्र, बबली, निशा, मस्तर हर्षल, आशु भारती और सोनिया आदि ने कहा कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में लोगों को चौथे दिन भी गुजारे के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नगर निगम और आईपीएच विभाग पेयजल आपूर्ति में हो रही गड़बड़ी और समस्या के लिए एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। विवेक ने कहा कि क्षेत्र में पानी नगर निगम देता है, जबकि वितरण आईपीएच विभाग कर रहा है। आईपीएच ने इस कार्य को ठेके पर दिया है। ठेकेदार के पास पेयजल वितरण को सही तरीके संचालित करने को स्टाफ नहीं है, जिसके चलते लोगों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं वितरण में लगाए कर्मी भी पक्षपात कर रहे हैं और रात को कभी भी पानी की सप्लाई अपनी मर्जी और सुविधा के मुताबिक कर रहे हैं। इस कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त से मांग उठाई कि क्षेत्र में तय समय पर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करवाई जाए।