{"_id":"5d7916d68ebc3e012e1f356c","slug":"1388","type":"story","status":"publish","title_hn":"1388 फीट पहुंचा पौंग बांध का जलस्तर, छह गेट खोले, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1388 फीट पहुंचा पौंग बांध का जलस्तर, छह गेट खोले, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा
Wed, 11 Sep 2019 09:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौंग का जलस्तर 1388.47 फीट तक पहुंचने के बाद होशियारपुर और कांगड़ा के निचले इलाकों को अलर्ट जारी किया गया है। स्थिति गंभीर होने पर बुधवार शाम छह बजे बीबीएमबी कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर की मौजूदगी में पौंग बांध के एक-एक फुट तक छह गेट खोलकर 7422 क्यूसिक पानी छोड़ा है। टरबाइन के माध्यम से पहले ही बिजली बनाने के लिए 12061 क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन
अब करीब 19500 क्यूसिक पानी पौंग बांध से बाहर छोड़ा जा रहा है। पौंग बांध का जलस्तर 1388.47 फीट तक पहुंचने के बाद खतरे की आशंका के चलते बीबीएमबी प्रशासन द्वारा पौंग बांध का पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया। बीबीएमबी प्रशासन द्वारा एक पत्र जारी कर कांगड़ा प्रशासन सहित होशियारपुर प्रशासन को अलर्ट किया जा चुका है। पौंग बांध के प्रशासनिक अधिकारी आरएस राठौर ने बताया कि लोगों को अलर्ट कर पौंग बांध के छह गेट खोले गए हैं।
विज्ञापन
इससे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। अगर बारिश होती है तो पौंग बांध में और पानी आने की जगह बन जाएगी। इसके बारे में प्रशासन व लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पानी से कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं बीबीएमबी कर्मचारी यूनियन के प्रधान विजय ठाकुर ने कहा कि पौंग बांध के निचले इलाके के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन