{"_id":"5c0c047abdec2212cf01c3f6","slug":"131544291450-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी की बंदूक से निकली गोली के छर्रे खेल रही दो बच्चियों को लगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिकारी की बंदूक से निकली गोली के छर्रे खेल रही दो बच्चियों को लगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी झनयारा पंचायत के डिब्ब गांव में एक शिकारी की बंदूक से निकली गोली से दो नाबालिग लड़कियां घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में भर्ती करवाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद 9 वर्षीय काजल को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
जबकि 7 वर्षीय काजल की हालत में सुधार होने पर उसे अभी तक हमीरपुर अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिला हमीरपुर में शिकारी की गोली से घायल होने का यह तीसरा मामला सामने आया है। अभी कुछ दिन पहले ही पुलिस थाना सुजानपुर के तहत जंगल में शिकार के दौरान गोली चलने से एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया था।
विज्ञापन
जबकि बीते वर्ष गोली चलने से हमीरपुर के एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिले में जंगली जानवरों पर गोली चलाने के दौरान कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन, इस तरह के मामले थमने के नाम नहीं ले रहे। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को जिला हमीरपुर के झनियारा के डिब्ब के जंगल में नामालूम व्यक्ति की बंदूक से गोली चलने के कारण दो लड़कियां घायल हुई हैं। सुरेश कुमार पुत्र धर्म पाल गांव नोमा घटमपुर डाकघर मोंडली तहसील बरेली जिला बरेली उत्तर प्रदेश की लड़की काजल उम्र 9 साल घायल हुई है।
विज्ञापन
जिसको हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। उसके साथ नेम चंद की पुत्री काजल उम्र 7 साल जो साथ में खेल रही थी वह भी घायल हुई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। हमीरपुर सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो घायल लड़कियों में से एक की हालत ठीक है। जबकि दूसरी को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।